आज का राशिफल- 14 जून 2026

punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2026 - 10:26 AM (IST)

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में अच्छा धन लाभ होने के योग है। आर्थिक मामलों में समझदारी से लिया गया फैसला लाभदायक रहेगा। सिंगल जातक आज किसी से अपने मन की बात बोल सकते हैं। सेहत सामान्य बनी रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार में रुकी हुई योजना दोबारा शुरू हो सकती है। माता-पिता के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में शत्रु आपके खिलाफ कोई साज़िश रच सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। कामकाज के चलते लंबी दूरी की यात्रा तय करनी पड़ सकती है। सेहत में गिरावट आ सकती है, ख्याल रखें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। कामकाज में थोड़ी भागदौड़ बनी रहेगी। घर पर अचानक से मेहमान दस्तक दे सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नए व्यापारियों को अच्छा लाभ हो सकता है। सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। व्यापार में नई डील मिलने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज किसी के भी लड़ाई-झगड़े में न फसें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर सुननें को मिल सकती है। आज सिरदर्द की शिकायत हो सकती है।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। आज किसी पार्टी में शामिल होने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी। बच्चों को पढ़ाई में मेहनत करने की ज़रूरत है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज अचानक से कहीं से धन लाभ हो सकता है। बिज़नेस बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं तो घर के बड़ो से बात कर सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य संतुलित रहेगा।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापार में अच्छा धन लाभ हो सकता है। प्रेमी के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी शुभ समाचार से खुशी का माहौल रहेगा। सेहत पहले से बेहतर महसूस होगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बच्चों की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News