आज का राशिफल- 13 जून 2026
punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2026 - 07:42 AM (IST)
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नए अवसर मिल सकते हैं। बेरोज़गार लोगों को काम मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत सही रहेगी।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ अवसर लेकर आ सकता है। माता-पिता द्वारा दी गई किसी सलाह को आज नज़रअंदाज़ न करें। किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। खानपान पर ध्यान देने की ज़रूरत है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज पैसों के मामले में सतर्क रहने की ज़रूरत है। दोस्तों के साथ किसी खास स्थान पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। बिज़नेस में धन लाभ होने की संभावना है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। संतान को मिली सफलता से खुशी का माहौल रहेगा। आज किसी की भी बातों में आकर पैसों का निवेश न करें। सरकारी नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है। आज सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। लंबे समय से रुके काम आज गति पकड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना हो सकती है। प्रेम जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। सेहत के प्रति लापरवाही न करें।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। उधार पर दिया पैसा आज वापस मिल सकता है। परिवार में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कामकाज के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है। बिज़नेस करने वालों को अपने कर्मचारियों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। प्रेम जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आज सिरदर्द परेशान कर सकता है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने के संकेत हैं। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। प्रेमी से कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। नौकरीपेशा जातक काम में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बन सकता है। सिंगल जातकों की मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। माता जी की सेहत का ख्याल रखें।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। आज अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो बने-बनाए काम खराब हो सकते हैं। दोस्तों के साथ दूर किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज किसी की भी बोली बातों को दिल पर न लगाएं।सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापार में अच्छा धन लाभ होने के योग हैं। युवा अपने करियर को लेकर नई योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों की प्रशंसा हो सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर महसूस होगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
