आज का राशिफल- 11 जून 2026

punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 07:51 AM (IST)

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। बच्चों की कही हुई कोई बात मन को ठेस पहुंचा सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों की सराहना हो सकती है। आर्थिक मामलों में समझदारी से निर्णय लें। सेहत ठीक रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। साझेदारी का व्यापार करने वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में शांति से काम लेने की ज़रूरत है। आज बाहर के खाने से परहेज़ करें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते है। बिज़नेस में भाई-बहन से सहयोग मिल सकता है। प्रेम जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। कामकाज और परिवार में तालमेल बनाकर चलें। खानपान संतुलित रखें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। बेरोज़गार लोगों को जॉब ऑफर आ सकते हैं। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। लंबे समय से अटका हुआ कार्य पूरा होने के संकेत हैं। घर के किसी सदस्य के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। जीवनसाथी आपके लिए कोई सरप्राइज़ प्लान कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। बिज़नेस करने वालों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। आज दोस्तों के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। युवा कुछ नया सीखने की कोशिश कर सकते हैं। लव लाइफ में प्रेम बना रहेगा। सेहत सामान्य बनी रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक तंगी से राहत मिल सकती है। आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने के योग हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को और मेहनत करने की ज़रूरत है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं तो माता-पिता से बात कर सकते हैं। नवविवाहित जोड़ा घूमने जा सकता है। कामकाज के चलते विदेश जाने का मौका मिल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। लंबे समय बाद किसी खास से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। समाज में आपके व्यवहार की तारीफ हो सकती है। फालतू के खर्चों पर रोक लगाने की ज़रूरत है। सेहत बिगड़ सकती है, इसलिए ध्यान देने की ज़रूरत है।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। आज अपने मन को शांत रखने की कोशिश करें। सेहत सामान्य रहेगी।  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News