Daily horoscope : आज इन राशियों के घर आएगी खुशियों की सौगात
punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 10:22 AM (IST)
मेष : किसी अफसर के सॉफ्ट तथा हमदर्दाना रुख के कारण आपकी कोई प्रॉब्ल्म सुलझ सकती है, शत्रु कमजोर रहेंगे।
वृष: धार्मिक एवं सामाजिक कामों में रुचि, यत्न करने पर कोई स्कीम प्रोग्राम मैच्योर हो सकती है, इज्जत-मान की प्राप्ति।
मिथुन: सेहत की संभाल रखनी जरूरी, वैसे खान-पान भी लिमिट में करना सही रहेगा, सफर भी न करना ठीक रहेगा।
कर्क: व्यापार तथा कामकाज की दशा संतोषजनक, फैमिली फ्रंट पर तालमेल-सहयोग रहेगा, सफलता साथ देगी।
सिंह : शत्रु आपकी टांग खींचने, आपको परेशान करने से बाज नहीं आएंगे, इसलिए उनसे निकटता न रखें।
कन्या : किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा-वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में रुचि।
तुला: कोर्ट-कचहरी में जाने पर आपके पक्ष की बेहतर सुनवाई होगी, बडे़ लोग आपकी बात ध्यान से सुनेंगे।
वृश्चिक: कामकाजी साथी सहयोग करेंगे तथा आपकी बात सुनेंगे, कामकाजी कोशिशें भी सिरे चढ़ेंगी।
धनु : लोहा, लोहा मशीनरी, लोहा के कलपुर्जों, सरिया, स्टील फर्नीचर का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा।
मकर: अर्थ कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी, शीत वस्तुएं कम इस्तेमाल करें।
कुंभ: सितारा उलझनों वाला, इसलिए पूरी तैयारी के बगैर कोई नई कोशिश न करें, सफर भी न करें।
मीन : सितारा व्यापार कारोबार में लाभ वाला, कामकाजी टूरिंग फ्रूटफुल रहेगी, आम हालात भी बेहतर रहेंगे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari