Daily horoscope : आज हनुमान जी की कृपा से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, हर संकट होगा दूर

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 11:27 AM (IST)

मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ
यत्न करने पर कोई स्कीम प्रोग्राम मैच्योर होगा, धार्मिक सामाजिक कामों में ध्यान, अर्थ दशा भी सुखद।

वृष- ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो
मन तथा बुद्धि गलत सोच के प्रभाव में रहेगी इसलिए आप किसी भी काम को उसके टारगेट तक न ले जा सकेंगे।

मिथुन- क,की,कु,घ,छ,के,को,ह
कामकाजी साथी आपके साथ न तो सहयोग करेंगे और न ही आप की बात ध्यान के साथ सुनेंगे, मन भी परेशान अपसैट सा रहेगा।

कर्क- हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो
समय कमजोर, इसलिए आपका कदम रुकता-रुकता दिखाई देगा, एहतियात से रहें क्योंकि हर कोई आपका विरोध करेगा।

सिंह- मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे
अर्थ दशा कमजोर, लेन-देन के काम संभल-संभाल कर करने चाहिए ताकि आपकी पेमैंट न किसी के नीचे फंस जाए।

कन्या- टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो
व्यापार तथा कारोबार के कामों में लाभ वाला समय अच्छा, वैसे भी हर तरह से कदम बढ़त की तरफ, मगर स्‍वभाव में क्रोध का असर।

Tarot Card Rashifal (19th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

आज का राशिफल 19 मई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

लव राशिफल 19 मई-  तेरे आगे जिंदगी की खाख जितनी अहमियत है फैसला मैं कर चूका हूं तू मेरा मैं भी हूं बस तेरा

Aaj Ka Good Luck (19th may 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

तुला- रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते
इरादों में मजबूती, शुभ कामों में ध्यान, अर्थ दशा ठीक-ठाक रहेगी, आम हालात भी अनुकूल चलेंगे।

वृश्चिक- तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु
सितारा खर्चों परेशानियों वाला, इसलिए जिन खर्चों को टाल सकें, उन्हें टाल देना चाहिए। नुक्सान तथा धन हानि का भय।

धनु- ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे
सितारा व्यापार कारोबार में लाभ वाला, कारोबारी टूरिंग, प्लानिंग, प्रोग्रामिंग भी लाभ देगी।

मकर- भो,जा,जी,जू,खि, खा,खु, खो, गा,गि
हल्की सोच तथा हल्की नेचर वाले लोगों से दूरी रखनी चाहिए क्योंकि वे आपकी टांग खींचने का कोई मौका हाथ से न जाने देंगे।

कुम्भ- गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द
 सितारा पेट के लिए कमजोर, खान-पान में उन वस्तुओं का इस्तेमाल न करें जो आपकी तबीयत को सूट न करती हों, नुक्सान का भय।

मीन- दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि
सितारा चूंकि सरकारी कामों को बिगाड़ने तथा अफसरों के रुख को सख्त रखने वाला है इसलिए पूरी तरह से चौकस रहना चाहिए।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News