आपका राशिफल- 30 मार्च 2026

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 07:22 AM (IST)

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों को मुनाफा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छे मौके मिल सकते हैं। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

वृष राशि वालों आज आपके लिए स्थिरता बनाए रखना सबसे अहम रहेगा। काम में धीरे-धीरे प्रगति होगी, लेकिन परिणाम संतोषजनक रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य से महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। खर्चों को नियंत्रित रखना बेहतर होगा। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

मिथुन राशि वालों आज आपके लिए दिन नए अनुभव लेकर आ सकता है। किसी नए काम की शुरुआत करने का विचार मन में आएगा। संतान से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। लंबे समय बाद किसी खास से मुलाकात हो सकती है। बाहर का खाना न खाएं, सेहत का ख्याल रखें।  

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी स्थान पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। दोस्तों के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को शत्रुओं से सावधान रहने की ज़रुरत है। आज ठंडी चीज़ों से परहेज़ करें।

सिंह राशि वालों आज आपका आत्मविश्वास आपके लिए सबसे बड़ा हथियार साबित होगा। काम में आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। जीवनसाथी से कोई तोहफा मिल सकता है। सेहत पर ध्यान देने की ज़रुरत है।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज लड़ाई-झगड़ो से दूरी बनाएं रखें। बिज़नेस करने वालों को अच्छा धन लाभ हो सकता है। घर में किसी खास के आने से खुशी का माहौल रहेगा। माता पिता की सेहत का ख्याल रखें।

तुला राशि वालों आज आपको अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं। किसी भी बाहर वाले से अपनी पर्सनल बातें शेयर न करें। सेहत सही रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आज घर के बड़ो की किसी भी बात को न टालें। बेरोज़गार लोगों को पसंद का काम मिल सकता है। आज सिर दर्द हो सकता है, नींद पर भी ध्यान दें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। नौकरी के चलते यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार करने वालों की मुलाकात नए लोगों से हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से ठीक रहेगी। सेहत के लिहाज़ से भी दिन ठीक रहेगा।  

मकर राशि वालों आज आपको अपने काम में निरंतरता बनाए रखनी होगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी कला दिखाने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। तले भुने खाने से परहेज़ रखें नहीं तो पेट दर्द हो सकता है।

कुंभ राशि वालों आज आपका दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। व्यापार करने वालों को पसंद की डील मिल सकती है। सिंगल जातक आज किसी खास से अपने मन की बात बोल सकते हैं। बच्चें कुछ नया सिखने के बारे में सोच सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

मीन राशि वालों आज आप अपने मन की बातों को स्पष्ट रूप से व्यक्त कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे। नए व्यापारियों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि पैदा हो सकती है। आज हल्का बुखार परेशान कर सकता है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News