आपका राशिफल- 20 जनवरी 2026

punjabkesari.in Tuesday, Jan 20, 2026 - 07:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जो आगे चलकर लाभ देंगे। नौकरी करने वालों पर काम की ज़िम्मेदारी बढ़ सकती है। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा।

वृष राशि वालों का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन राशि वालों के लिए आज भाग्य साथ देगा। करियर से जुड़े मामलों में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। व्यापार में परिवार का सहयोग मिलेगा। बाहर के खाने से परहेज़ करें। स्वास्थ्य सही बना रहेगा।

कर्क राशि वालों का दिन काफी अच्छा रहेगा। व्यापार में नए लोगों से संपर्क हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। सेहत के लिहाज़ से दिन अनुकूल रहेगा।

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला परिणाम वाला रहेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी। युवाओं को मनचाहा अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ सकती है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। धन लाभ के संकेत हैं। सेहत पर ध्यान देना जरूरी है।

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। घर पर अचानक मेहमान आ सकते हैं। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। संतान पक्ष से खुशी की खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। व्यापारियों को अच्छी डील मिल सकती है। परिवार में चल रहे पुराने मतभेद समाप्त होंगे। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

धनु राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। काम से जुड़ी यात्रा संभव है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। नौकरी करने वाले लोग नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ मनोरंजन का समय मिलेगा। पेट खराब हो सकता है, ख्याल रखें। 

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। घर में धार्मिक आयोजन का योग बन रहा है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कोई खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा का योग है। व्यापार में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। सेहत सामान्य रहेगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News