आपका राशिफल- 19 जनवरी 2026
punjabkesari.in Monday, Jan 19, 2026 - 08:18 AM (IST)
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ नए मौके सामने आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार के संकेत हैं। किसी बात को लेकर मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। मित्रों के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। नई योजनाओं को अमल में लाने का अच्छा समय है। युवाओं को मनचाहा अवसर मिल सकता है। माता-पिता से खुलकर बातचीत कर सकते हैं। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का विचार बन सकता है। नौकरी में तरक्की के योग हैं। धन से जुड़े मामलों में सावधानी जरूरी है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में सुधार देखने को मिलेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोग काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। घर में पूजा या धार्मिक आयोजन हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। जरूरतमंद की सहायता करने का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक मतभेद दूर हो सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग प्राप्त होगा। संतान से जुड़ी कोई खुशी मिल सकती है। मौसम परिवर्तन से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। रुके हुए कार्य किसी खास व्यक्ति की मदद से पूरे होंगे। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में मित्रों का सहयोग फायदेमंद साबित होगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। हल्की शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में मुनाफे के योग हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। प्रेम संबंधों में कोई सरप्राइज मिल सकता है। वाहन खरीदने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम की सराहना मिल सकती है। घर पर अचानक मेहमान आ सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से अचानक मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
