आपका राशिफल- 17 जुलाई ,  2024

punjabkesari.in Wednesday, Jul 17, 2024 - 07:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज आप काम में काफी व्यस्त रहने वाले हैं। कोई उच्चाधिकारी आपके काम में बाधा उत्पन्न कर सकता है। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। घरेलू झगड़ों का बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव न पड़ने दें।

वृष राशि वालों आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। महिलाएं घरेलू कामों से हटकर कुछ नए कामों में हाथ आजमाएंगी। विद्यार्थी वर्ग कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। सेहत उत्तम रहेगी।

मिथुन राशि वालों व्यापार के मामले में आज का दिन काफी सुखद रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ कम होगा। दिनभर लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। परिवार की सुख-शांति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को कोई पसंदीदा उपहार देने की सोच सकते हैं।

कर्क राशि वालों व्यापारिक कार्यों में धन से संबंधित उलझनें पैदा हो सकती है। इस राशि के युवा वर्ग मित्रों की सहायता से नई योजना पर काम करेंगे। गृहस्थ जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी। छात्र पढ़ाई के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

सिंह राशि वालों आज आपको कार्यक्षेत्र में मेहनत के उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं। उच्चाधिकारियों से प्रशंसा सुनने को मिल सकती है। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों को छोड़कर अपने काम पर फोकस करें। महिलाओं को कमर दर्द की समस्या सता सकती है।

कन्या राशि वालों साझेदारी संबंधी कार्यों में गति आएगी। बिजनेस पार्टनर के सहयोग से धन लाभ होने की संभावना है। फोन के द्वारा आपको शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। स्वास्थ्य आपका डगमगा सकता है, ध्यान रखें।

तुला राशि वालों ऑफिस में वाद-विवाद की स्थिति को खुद से दूर रखें तो बेहतर होगा। आर्थिक लेनदेन के कार्य अभी स्थगित रखें। माता-पिता की किसी बात का आपको बुरा लग सकता है। संतान के बुरे व्यवहार से आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशि वालों बिजनेस संबंधी कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो दिन उत्तम है। आपकी सभी काम बनते नजर आएंगे। बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी कर रहे जातकों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। बच्चे का दिन हंसते खेलते बीतेगा।

धनु राशि वालों व्यवसाय की स्थिति अभी कुछ मध्यम ही रहेगी। कारोबारियों को काम संबंधित लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। अनावश्यक खर्च बढ़ने से मन थोड़ा चिंतित रहेगा। परिजनों से बातचीत करते समय विचारों में मधुरता लाएं।

मकर राशि वालों आज आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नए प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। पारिवारिक मामलों को लेकर जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहेगा। किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में दिनभर व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

मीन राशि वालों पारिवारिक बिजनेस से जुड़ा आज कोई भी काम आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आपके सभी अधूरे काम निपट जाएंगे। संतान से किसी बात पर बहस हो सकती है। प्रेम संबंधों की बात करें, रिश्तों में एक नया मोड़ आएगा। सेहत अच्छी रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News