आपका राशिफल- 18 जून,   2024

punjabkesari.in Tuesday, Jun 18, 2024 - 07:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज आपका दिन आरामदायक रहने वाला है। आपकी योग्यता और प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी भरोसा ना करें, इसकी वजह से आप आर्थिक नुकसान भी पा सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा है। 

वृष राशि वालों आज आपका दिन सकारात्मक रहने वाला है। प्रॉपर्टी संबंधित व्यवसाय में बहुत अच्छी डील होने की संभावना है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। जो लोग विदेश से व्यापार की योजना बना रहे हैं, उनकी वह इच्छा आज पूरी हो सकती है। 

 मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य की कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। राजनीति से जुड़े जातक अपने कामों के प्रति सावधान रहें। आपके घर में आपके रिश्ते की बात भी चल सकती है।

 कर्क राशि वालों आज आपको कोई भी निणर्य सोच-विचार कर लेने की सलाह है। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर आपसी तनाव चल रहा है, तो उसे घर से बाहर न जाने दें। व्यापार में आप अपनी कुछ रुकी हुई योजनाओं को गति देंगे। स्वास्थ्य के लिहाज आज का दिन कमजोर रहने वाला है।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए  समस्याओं भरा रहेगा। निवेश करने की सोच रहे हैं तो अभी रुक जाए, नुकसान हो सकता है। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आपको सुख का अनुभव होगा। अपने खाने-पीने का ध्यान रखें, पेट खराब होने की अशंका है।

कन्या राशि वालों आज आपका दिन समान्य रहने वाला है। ऑफिस में बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं में कुछ इजाफा करेंगे। किसी यात्रा पर जाने का मन हो सकता है। आज आपको कमर दर्द को रोग परेशान कर सकता है, अपने पोस्चर का ध्यान रखें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कार्यलय में काम को लेकर किसी सिनियर से बहस हो सकती है। अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। शाम के समय आपको सिर दर्द हो सकता है।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। व्यापार में मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपको सुकून का एहसास दिलाएगी। सेहत के मामले में दिन अच्छा है।

 धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए मान व सम्मान में वृद्धि लेकर आया है। कार्यस्थल पर कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में आप कामयाब रहेंगे। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। छात्रों को पढ़ाई में थोड़ी कठनाई आ सकती है।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आप अपने जीवन को लेकर बड़े व अहम फैंसले लेंगे। संतान को आज किसी नई नौकरी के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। जीवनसाथी के साथ नोंक-झोक हो सकती है।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपको काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।  रचनात्मक कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा। कुछ नये संपर्कों भी स्थापित होंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। बिजनेस में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। शाम तक तनाव हो सकता है।

मीन राशि वालों आज का दिन आपको लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको महत्वपूर्ण मामले को जल्दबाजी में न निपटायें, नही  तो कोई गलती हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति के योग बन रहे हैं। जो स्टूडेंटस विदेश जाने की सोच रहे हैं उनकी मनोकामना जल्द की पूरी होगी। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News