आपका राशिफल-  2 जून, 2024

punjabkesari.in Sunday, Jun 02, 2024 - 08:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। निवेश करने की सोच रहे हैं तो अभी रुक जाएं। नए लोगों से मुलाकात होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आया है। पुराने रुके काम गति पकड़ेगे। कारोबार में मुनाफा होने के योग हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सकारात्मक फल लेकर आया है। आपके आय में वृद्धि होगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। सेहत के मामले में दिन अच्छा नहीं है।

कर्क राशि वालों आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। फौरन से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। काम में आ रही बाधाएं दूर होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अपने आगे के तैयारी के बारे में भी सोचना होगा। सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए समान्य रहेगा। ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। रिश्तो में मजबूती आएगी। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें। जल्दबाजी में आप करियर को लेकर कोई निर्णय न लें। जो लोग नौकरी की तालाश में है अच्छा ऑफर मिल सकता है।

कन्या राशि वालों आज आपका दिन ठीक ठाक रहने वाला है। करियर के बारे में सोचने के लिए समय अच्छा है। ऑफिस के किसी काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि वालों आज आपकी किस्मत आपके साथ रहेगी। इस राशि के बिजनेसमैन आज अपने काम करने के तरीकों में बदलाव लाएंगे। घर में छोटी-सी पार्टी हो सकती है। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। आप मनोरंजन पर पैसे खर्च कर सकते है। 

वृश्चिक राशि वालों आज आपकी नए कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आज आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे। ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

धनु राशि वालों आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। रिश्तेदारों का घर पर आना- जाना लगा रहेगा। आज किसी बुजुर्ग की मदद करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आविवाहित महिलाओं को आज के दिन विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।

मकर राशि वालों आज आपका मन रचनात्मक की तरफ ज्यादा रहेगा। इस राशि के राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सोसाइटी में आज आपको पहले किए किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ टाईम स्पेंड करेंगे। जिससे उनके रिश्ते मजबूत होंगे।

कुंभ राशि वालों आज का दिन कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोग पूरी मेहनत व लगन से काम में आगे बढ़ेंगे। रिश्तो में आपको तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। आप किसी के कहने में आकर कोई बड़ा निवेश न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। 

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आध्यात्म के प्रति आपके काफी रुचि रहेगी। महिलाएं घर के कामों में वयस्त रहेंगी। जीवनसाथी के साथ नोक-झोंक हो सकती है। आंखों से संबंधित कोई समस्या आ सकती है समय समय पर चैकअप कराते रहें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News