आपका राशिफल- 17 मार्च, 2024

punjabkesari.in Sunday, Mar 17, 2024 - 07:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों ससुराल पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। युवा वर्ग का काम में मन नहीं लगेगा। स्टूडेंट्स का प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन रहेगा। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बातें शेयर करेंगे। पुराने रोगों से राहत मिलेगी।

वृष राशि वालों किसी रिश्तेदार की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर नए आइडियाज पर काम करेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। छात्रों को उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही समस्याएं दूर होंगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि वाले आर्थिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। आज आपका मूड हंसी मजाक वाला रहेगा। अधिकारी वर्ग के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। अपने परिवार के साथ काफी समय बिताएंगे। हो सके तो तली चीजों से अपना परहेज करें।

कर्क राशि वाले संतान की शिक्षा को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। ऑफिस में सहकर्मी आपके काम से काफी प्रभावित रहेंगे। सरकारी कार्यों में आ रही रुकावटें कम होंगी। लव पार्टनर के मूवी देखने का प्रोग्राम बनेगा। बदलते मौसम के कारण एलर्जी और खांसी की समस्या रहेगी।

सिंह राशि वालों अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें, आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। प्रशासन से जुड़े जातकों पर काम का दबाव रहेगा। काम की व्यस्तता के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। जीवनसाथी के साथ किसी मुद्दे पर बहस हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या राशि वालों आज नए कामों की प्लानिंग कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी करीबी परिजन के साथ किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। सेहत की बात करें तो गला खराब हो सकता है।

तुला राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। बिना सोचे-समझे कुछ भी बोलने से बचें। ऑफिस में कोई पेंडिंग काम आज पूरा होगा। लव रिलेशनशिप में तनाव उत्पन्न हो सकता है। जीवनसाथी की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों साझेदारी के कार्यों में ज्यादा धन निवेश न करें। नौकरीपेशा लोगों को बॉस का गुस्सा झेलना पड़ सकता है। अनजान लोगों पर विश्वास न करें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें, तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है। युवा वर्ग अपने दिल की बात प्रेमी जन के साथ कर सकते हैं।

धनु राशि वालों कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। किसी भी दस्तावेज पर बिना सोचे समझे हस्ताक्षर न करें। छात्रों को शिक्षा में उचित परिणाम मिलेगा। अविवाहित जातक विवाह को लेकर तनाव में आ सकते हैं। शुगर और ब्लड प्रेशर से पीड़ित जातकों की समस्या बढ़ सकती है।

मकर राशि वालों आज किसी बात की चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। व्यापार में थोड़ा सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। लव मेट से उपहार मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि वालों पैसों के मामलों में आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। प्रॉपर्टी से संबंधित सभी काम पूरे होंगे। पति-पत्नी का आपसी तालमेल बेहतर रहेगा। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई की तरफ ध्यान दें। कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

मीन राशि वालों आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। जो योजनाएं बनाई हैं, उनमें सफलता हासिल करेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। परिवार का कोई बड़ा सदस्य बीमार हो सकता है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। बच्चे अपने खानपान पर ध्यान दें।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News