आपका राशिफल- 10  जनवरी 2026

punjabkesari.in Saturday, Jan 10, 2026 - 07:55 AM (IST)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। जिस सौदे को पाने के लिए आप काफी समय से प्रयास कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने के संकेत हैं। बच्चों की पढ़ाई में सुधार देखने को मिलेगा और उनका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का विचार बन सकता है। कारोबार को आगे बढ़ाने को लेकर नई रणनीति पर सोच-विचार करेंगे। घर में बड़े भाई-बहन के विवाह से जुड़ी बातचीत हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

मिथुन राशि वालों का दिन औसत रह सकता है। कार्यस्थल पर किसी मुद्दे को लेकर बहस की स्थिति बन सकती है। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए सतर्कता बरतें। किसी मित्र से मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से व्यवसाय में सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में अपनापन और नजदीकियां बढ़ेंगी। सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा।

सिंह राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और परिणाम संतोषजनक मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी से मतभेद हो सकता है, अहंकार से बचें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को निरंतर प्रयास करते रहना होगा। किसी नए व्यक्ति से मित्रता हो सकती है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

तुला राशि वालों का दिन मिला-जुला रह सकता है। साझेदारी में किए जा रहे कार्य से लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। प्रेम संबंधों में मधुर पल बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा।

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। कानूनी मामलों में आपके पक्ष में निर्णय आ सकता है। नौकरी में आज कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। किसी की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। सेहत ठीक रहेगी।

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार से जुड़ी यात्रा के योग बन सकते हैं, जिससे आर्थिक लाभ संभव है। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। रोजमर्रा के कामों में थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। पुराने अनुभव आज आपके काम आ सकते हैं। घर में किसी शुभ या मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होती नज़र आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। व्यापार में किए गए प्रयासों के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। सेहत में पहले से सुधार रहेगा।

मीन राशि वालों का दिन ठीक-ठाक रहेगा। निवेश से जुड़े फैसलों में जल्दबाज़ी से बचें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकता है। बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News