लव राशिफल 24 मार्च- अश्कों में है यादें तेरी भीगी-भीगी रातें मेरी
punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2023 - 07:56 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- जो लोग प्रेम संबंधों का भरपूर आनंद उठा रहे हैं, उन्हें आज थोड़ा संभल कर रहने की जरुरत है। मैरिड लाइफ में कुछ अच्छा होने की संभावना है। जिससे आपका प्यार पहले से भी अधिक मजबूत होगा।
वृष- अपने साथी की भावनाओं को समझें, हमेशा उन पर अपना रौब न झाड़ें। शादीशुदा लोग आज किसी दूसरे प्रति आकर्षित हो सकते हैं। संभल जाएं नहीं तो अपने हाथों से अपना घर तबाह कर लेंगे।
मिथुन- अपनी लव लाइफ को एंजॉय करना है तो ईगो से दूर रहें अन्यथा अलगाव की स्थिति पैदा हो सकती है। प्यार में झुकने वाला ही सदा विजयी होता है। जितनी जल्दी इस बात को समझ लें, उतना आपके लिए अच्छा है।
कर्क- आपको बहुत संभलकर रहने की जरुरत है क्योंकि आज साथी के सामने आपका कोई गहरा राज़ खुल सकता है। जिसे लंबे अर्से से अपने दिल में छुपाया हुआ था।
सिंह- आज साथी और आपके संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकता है। किसी भी बात पर साथी से बहस करने से पहले अच्छे से सोच लें। वाणी में मधुरता बनाए रखें। ऐसा करने से परिस्थितियां कंट्रोल में रहेंगी।
कन्या- आज लव लाइफ आपकी उंगलियों के इशारे पर नाचेगी। जो तमन्नाएं काफी दिनों से हिचकोले ले रही थी, वो पूरी होने की संभावना है। शादी का मनचाहा प्रस्ताव भी मिल सकता है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
तुला- आज आपकी अंतरंग तौर पर चल रही लव लाइफ के जग जाहिर होने की संभावना काफी प्रबल है। सोच-समझ कर कोई भी कदम उठाएं। जग हंसाई भी हो सकती है।
वृश्चिक- आज साथी आपके प्रति आकर्षित और समर्पित रहेगा। उनका ऐसा व्यवहार बहुत खुशी देगा। उनको कुछ खास गिफ्ट करें, जिससे वो आपके दिवाने बन जाएं।
धनु- लव लाइफ में आने वाली सभी दिक्कतें अब दूर हो जाएंगी। जितनी भी गलतफहमियां आप दोनों के दरमियान थी, वे खत्म हो जाएंगी। एक नए प्यार भरे रिश्ते का आरंभ करें।
मकर- जो बात साथी को अच्छी नहीं लगती, वो न करें। उनकी भावनाओं का आदर करें। किसी भी फैसले को उन पर न थोपने की बजाय प्यार से स्वीकृति मांगे। आपको अपने व्यवहार में परिवर्तन लाना होगा।
कुंभ- आज साथी आपको खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ेगा। कई तरह के स्वांग रचकर वे आपको हंसाएंगे, जिससे सारा दिन बहुत हंसी-खुशी व्यतित होगा।
मीन- आपका अहं भाव लव लाइफ में परेशानियां पैदा कर रहा है। उसमें सुधार लेकर आएं। साथी के साथ एकांत में बैठकर बातचीत के जरिये सभी समस्याओं का हल निकाला जा सकता है।