आज का पंचांग- 8 नवंबर, 2025
punjabkesari.in Saturday, Nov 08, 2025 - 07:57 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
8 नवम्बर 2025, शनिवार मार्गशीर्ष कृष्ण तिथि तृतीया (प्रात: 7.33 तक) तथा तदोपरांत तिथि चतुर्थी (जो क्षय हो गई है)
विक्रमी सम्वत् : 2082, कार्तिक प्रविष्टे 23, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1947, दिनांक : 17 (कार्तिक), हिजरी साल 1447, महीना जमादि-उल-अव्वल, तारीख 16, सूर्योदय : प्रात: 6.53 बजे, सूर्यास्त: सायं 5.29 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र: मृगशिर (रात 10.03 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र आर्द्रा, योग: शिव (सायं 6.32 तक) तथा तदोपरांत योग सिद्ध, चंद्रमा: वृष राशि पर (पूर्व दोपहर 11.15 तक) तथा तदोपरांत मिथुन राशि पर प्रवेश करेगा, भद्रा रहेगी (प्रात: 7.33 तक)। दिशा शूल : पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहूकाल: प्रात: नौ से साढ़े दस बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: श्री गणेश चतुर्थी व्रत, सौभाग्य सुंदरी व्रत।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य तुला में
चन्द्रमा वृष में
मंगल वृश्चिक में
बुध वृश्चिक में
गुरु कर्क में
शुक्र तुला में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में

