आज का पंचांग- 20 अक्टूबर, 2025
punjabkesari.in Monday, Oct 20, 2025 - 06:01 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Aaj Ka Hindi Panchang: आज का दिन बहुत खास रहने वाला है। आज दिन है, सोमवार का ,दिनांक 20 अक्टूबर 2025, कृष्ण पक्ष। देशभर में बहुत धूमधाम के साथ दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। इसके अलावा इस दिन नरक चतुर्दशी, चोपड़ा पूजा, शारदा पूजा, दीपावली पूजा और काली पूजा भी रहेगी। आज का राहुकाल रहेगा सुबह 07 बजकर 50 मिनट से सुबह 09 बजकर 15 मिनट तक। अभिजीत मुहूर्त रहेगा सुबह 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक और दिशाशूल पूर्व की तरफ रहेगा। तो फिलहाल पूर्व दिशा की ओर यात्रा टाल दें। पंचांग के अनुसार, आइए जानते हैं लक्ष्मी पूजा का शुभ समय।

आज का महा उपाय है, आज घर के मुख्य द्वार के बाई तरफ अनाज की ढेरी लगाएं और उसके ऊपर सरसों के तेल का दीपक जलाएं , दीपक का मुख दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए। बाद में जल और फूल अर्पित कर लंबी आयु और अच्छे सेहत का कामना करें।

Diwali Laxmi Pujan Muhurat 2025 दिवाली लक्ष्मी पूजन मुहूर्त 2025
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त (प्रदोष काल) - 07 बजकर 08 मिनट से 08 बजकर 18 मिनट तक।
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त (निशिता काल) - 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।

