आज का पंचांग- 7 अक्टूबर, 2025
punjabkesari.in Tuesday, Oct 07, 2025 - 07:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
7 अक्तूबर 2025, मंगलवार आश्विन शुक्ल तिथि पूर्णिमा (प्रात: 9.18 तक) तथा तदोपरांत तिथि प्रतिपदा (जो क्षय हो गई है)
विक्रमी सम्वत् : 2082, आश्विन प्रविष्टे 22, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1947, दिनांक : 15 (आश्विन), हिजरी साल 1447, महीना रबि उल्सानी, तारीख 14, सूर्योदय : प्रात: 6.29 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.01 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र: रेवती (7-8 मध्य रात 1.28 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र अश्विनी, योग: ध्रुव (प्रात: 9.31 तक) तथा तदोपरांत योग व्याघात, चंद्रमा: मीन राशि पर (7-8 मध्य रात 1.28 तक) तथा तदोपरांत मेष राशि पर प्रवेश करेगा, पंचक रहेगी (7-8 मध्य रात 1.28 तक), 7-8 मध्य रात 1.28 तक जन्मे बच्चे को रेवती नक्षत्र की तथा तदोपरांत अश्विनी नक्षत्र की पूजा लगेगी। दिशा शूल : उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए, राहूकाल: बाद दोपहर तीन से साढ़े चार बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: आश्विन पूर्णिमा (स्नानदानादि कार्येषु), महार्षि श्री वाल्मीकि जयन्ती, कार्तिक स्नान नियमादि प्रारंभ, श्री पराशर जयन्ती।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-
सूर्य कन्या में
चन्द्रमा मीन में
मंगल तुला में
बुध तुला में
गुरु मिथुन में
शुक्र सिंह में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में