आज का पंचांग- 26 सितंबर, 2025
punjabkesari.in Thursday, Sep 25, 2025 - 06:53 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
26 सितम्बर 2025, शुक्रवार आश्विन शुक्ल तिथि चतुर्थी (प्रात: 9.34 तक) तथा तदोपरांत तिथि पंचमी
विक्रमी सम्वत् : 2082, आश्विन प्रविष्टे 11, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1947, दिनांक : 4 (आश्विन), हिजरी साल 1447, महीना रबि उल्सानी, तारीख 3, सूर्योदय : प्रात: 6.22 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.15 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र: विशाखा (रात 10.09 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र अनुराधा, योग: विष्कुंभ (रात 10.50 तक) तथा तदोपरांत योग प्रीति, चंद्रमा: तुला राशि पर (बाद दोपहर 3.24 तक) तथा तदोपरांत वृश्चिक राशि पर प्रवेश करेगा, भद्रा रहेगी (प्रात: 9.34 तक)। दिशा शूल : पश्चिम एवं नैर्ऋत्य दिशा के लिए, राहूकाल: प्रात: साढ़े दस से दोपहर बारह बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: उपांग ललिता व्रत।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-
सूर्य कन्या में
चन्द्रमा तुला में
मंगल तुला में
बुध कन्या में
गुरु मिथुन में
शुक्र सिंह में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में