आज का पंचांग- 16 अगस्त, 2025
punjabkesari.in Friday, Aug 15, 2025 - 02:00 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
16 अगस्त 2025, शनिवार भाद्रपद कृष्ण तिथि अष्टमी (रात 9.35 तक) तथा तदोपरांत तिथि नवमी
विक्रमी सम्वत् : 2082, श्रावण प्रविष्टे 1, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1947, दिनांक: 25 (श्रावण), हिजरी साल 1447, महीना सफर, तारीख 21, सूर्योदय : प्रात: 5.58 बजे, सूर्यास्त: सायं 7.06 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : भरणी (प्रात: 6.06 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र कृतिका, योग: वृद्धि (प्रात: 7.21 तक) तथा तदोपरांत योग ध्रुव, चंद्रमा: मेष राशि पर (पूर्व दोपहर 11.44 तक) तथा तदोपरांत वृष राशि पर प्रवेश करेगा, दिशा शूल : पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहूकाल : प्रात: नौ से साढ़े दस बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : श्री कृष्ण जन्माष्टमी (वैष्णव), श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व (मथुरा), गोकुलाष्टमी, नंदोत्सव, संत ज्ञानेश्वर जयंती, विक्रमी भाद्रपद संक्रांति, सूर्य 16-17 मध्य रात 1.52 (जालंधर टाइम) पर सिंह राशि पर प्रवेश करेगा, श्री अटल बिहारी वाजपेयी पुण्यतिथि।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-
सूर्य कर्क में
चन्द्रमा मेष में
मंगल कन्या में
बुध कर्क में
गुरु मिथुन में
शुक्र मिथुन में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में