आज का पंचांग- 29 सितंबर, 2023
punjabkesari.in Friday, Sep 29, 2023 - 06:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
29 सितम्बर 2023, शुक्रवार भाद्रपद शुक्ल तिथि पूर्णिमा (बाद दोपहर 3.23 तक) तथा तदोपरांत तिथि प्रतिपदा
विक्रमी सम्वत् : 2080, आश्विन प्रविष्टे 13, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1945, दिनांक 7 (आश्विन), हिजरी साल 1445, महीना रबि उल-अव्वल, तारीख : 13, सूर्योदय : प्रात: 6.24 बजे, सूर्यास्त : सायं 6.12 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : उत्तरा भाद्रपद (रात 11.18 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र रेवती, योग : वृद्धि (रात 8.03 तक) तथा तदोपरांत योग ध्रुव, चंद्रमा: मीन राशि पर (पूरा दिन-रात), पंचक लगी रहेगी (पूरा दिन-रात), रात 11.18 के उपरांत जन्मे बच्चे को रेवती नक्षत्र की पूजा लगेगी। दिशा शूल : पश्चिम एवं नैऋत्य दिशा के लिए, राहूकाल प्रात: साढ़े दस से दोपहर बारह बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: भाद्रपद पूर्णिमा, प्रष्ठिपदी-महालय श्राद्धारंभ, पूर्णिमा का श्राद्ध, प्रतिपदा का श्राद्ध (बाद दोपहर 3.28 के उपरांत), मेला गोइंदवाल (पंजाब), वर्ल्ड हार्ट केयर डे।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-
सूर्य कन्या में
चन्द्रमा मीन में
मंगल कन्या में
बुध सिंह में
गुरु मेष में
शुक्र कर्क में
शनि कुंभ में
राहू मेष में
केतु तुला में