आज का पंचांग- 23 सितंबर, 2023
punjabkesari.in Saturday, Sep 23, 2023 - 06:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
23 सितम्बर 2023, शनिवार
भाद्रपद शुक्ल तिथि अष्टमी (दोपहर 12.18 तक) तथा तदोपरांत तिथि नवमी
विक्रमी सम्वत् : 2080, आश्विन प्रविष्टे 7, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1945, दिनांक 1 (आश्विन), हिजरी साल 1445, महीना रबि उल-अव्वल, तारीख : 7, सूर्योदय : प्रात: 6.20 बजे, सूर्यास्त : सायं 6.20 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र : मूला (बाद दोपहर 2.56 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा, योग : सौभाग्य (रात 9.30 तक) तथा तदोपरांत योग शोभन, चंद्रमा : धनु राशि पर (पूरा दिन-रात), बाद दोपहर 2.56 तक जन्मे बच्चे को मूला नक्षत्र की पूजा लगेगी। दिशा शूल : पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहूकाल प्रात: नौ से साढ़े दस बजे तक। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : श्री राधाष्टमी, सूर्य दक्षिण गोलारंभ, राष्ट्रीय शक आश्विन मासारंभ, महर्षि दधीची जयंती, यात्रा मणि महेश (चम्बा) प्रारंभ।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति:-
सूर्य कन्या में
चन्द्रमा धनु में
मंगल कन्या में
बुध सिंह में
गुरु मेष में
शुक्र कर्क में
शनि कुंभ में
राहू मेष में
केतु तुला में