आज का पंचांग- 21 फरवरी, 2022
punjabkesari.in Monday, Feb 21, 2022 - 08:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
21 फरवरी 2022, सोमवार फाल्गुन कृष्ण तिथि पंचमी (सायं 7.58 तक) तथा तदोपरांत तिथि षष्ठी
विक्रमी सम्वत् : 2078, फाल्गुन प्रविष्टे 10, राष्ट्रीय शक सम्वत् : 1943, दिनांक : 2 (फाल्गुन), हिजरी साल : 1443, महीना: रज्जब, तारीख : 19, सूर्योदय : प्रात: 7.08 बजे, सूर्यास्त : सायं 6.16 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र : चित्रा (सायं 4.17 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र स्वाति, योग : गंड (दोपहर 1.05 तक) तथा तदोपरांत योग वृद्धि, चंद्रमा : तुला राशि पर (पूरा दिन-रात)। दिशा तथा शूल : पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए, राहूकाल : प्रात: साढ़े सात से नौ बजे तक।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-
सूर्य कुंभ में
चन्द्रमा तुला में
मंगल धनु में
बुध मकर में
गुरु कुंभ में
शुक्र धनु में
शनि मकर में
राहू वृष में
केतु वृश्चिक में