आज का पंचांग- 24 दिसम्बर, 2019
punjabkesari.in Tuesday, Dec 24, 2019 - 08:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
24 दिसम्बर, 2019 मंगलवार पौष कृष्ण तिथि त्रयोदशी (दोपहर 12.19 तक) तथा तदोपरांत तिथि चतुर्दशी
विक्रमी सम्वत् : 2076, पौष प्रविष्टे: 9, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1941, दिनांक: 3 (पौष), हिजरी साल: 1441, महीना: रबि-उल्सानी, तारीख: 26, सूर्योदय: 7.28 बजे, सूर्यास्त: 5.26 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: अनुराधा (सायं 4.59 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र ज्येष्ठा। योग: शूल (24-25 मध्य रात 1.25 तक) तथा तदोपरांत योग गंड। चंद्रमा वृश्चिक राशि पर (पूरा दिन-रात), भद्रा रहेगी (दोपहर 12.19 से लेकर रात 11.49 तक), सायं 4.59 के उपरांत जन्मे बच्चे को ज्येष्ठा नक्षत्र की पूजा लगेगी। पर्व, दिवस तथा त्यौहार : मासिक शिवरात्रि व्रत, राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस। दिशा शूल: उत्तर एवं वायव्य दिशा के लिए। राहू काल: बाद दोपहर तीन से साढ़े चार बजे तक।
सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-
सूर्य धनु में
चंद्रमा वृश्चिक में
मंगल तुला में
बुध वृश्चिक में
गुरु धनु में
शुक्र मकर में
शनि धनु में
राहू मिथुन में
केतु धनु में