Aaj Ka Good Luck (14th August 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2026 - 10:19 AM (IST)
Aaj Ka Good Luck (14th August 2026): ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, आज 14 अगस्त 2026 के दिन अपनी राशि के अनुसार छोटा-सा शुभ उपाय करना सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला माना जाता है। जानें, अपना आज का गुडलक-
मेष- आप जिसे चाहते हैं उसके साथ समय गुजारने का अवसर मिलेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।
उपाय- भोजन करते वक्त रोटी के पहले निवाले की अग्नि में आहुति दें।
वृष- आज समय अनुकूल बना रहेगा। आकस्मिक लाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता हासिल होगी। अटकी योजनाएं फिर से शुरु करने का समय है।
उपाय- काली गाय की सेवा करें।
मिथुन- आज आपको न चाहते हुए भी समझौता करना पड़ सकता है। मेहनत से कठीन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। दिमाग की बजाय दिल से काम लें।
उपाय- बरगद के पेड़ को प्रणाम करें।
कर्क- आज का दिन अच्छा है। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। अनुसंधान से जुड़े लोग कामयाब होंगे। भूमि-भवन और वाहन खरीदने का मन बनेगा।
उपाय- खसखस के कुछ दाने तकिये के नीचे रखें।
सिंह- आज जान-बूझकर कोई आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेगा लेकिन समय ये संकेत दे रहा है की वक्त अनुकूल रहेगा।
उपाय- कुत्ते को रोटी खिलाएं।
कन्या- आज हर काम में जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। वारे-न्यारे होने का समय है। व्यावसायिक यात्रा से बाहर जाना होगा।
उपाय- दूध और दलिये का सेवन करें।
तुला- आज आपकी फाइनेंशियल कंडिशन पहले से बेहतर होगी। नौकरी में लाभ होगा, हाई क्लास लोगों से मिलना होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
उपाय- लाल कपड़े में शक्कर बांध कर पूजा घर में रखें।
वृश्चिक- आज आपके और आपके जीवनसाथी के बीच किसी तीसरे की वजह से तकरार होने की संभावना है। विदेश में पढ़ाई करने की राहें आसान होंगी।
उपाय- 5 गरीब कन्याओं में अंजीर बांटें।
धनु- कार्य में सफलता मिलेगी। उच्च अध्ययन में आ रही परेशानी दूर होगी। वैभव विलासिता के सामान पर खर्च संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय- मन्दिर में गुड़ का दान करें।
मकर- आज अपना पक्ष दृढ़ता से रखना होगा, तभी सामने वाला सहमत होगा। शत्रु पर विजय मिलेगी लेकिन कड़ा परिश्रम करना होगा।
उपाय- शिव मंदिर में डमरु बजाएं।
कुंभ- आयात-निर्यात के कारोबार में अच्छे लाभ की संभावना है। मेहनत के अनुकूल लाभ मिलना मुश्किल है लेकिन कोई नुकसान नहीं होगा।
उपाय- 3 गेहूं के दाने कर्पूर से जला दें।
मीन- आज आपकी बातों से अधिकारी सहमत होंगे। व्यापारियों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। मेहमानों की आवाजाही से खर्च बढ़ने के साथ ही कार्य भी प्रभावित होगा।
उपाय- 2 मखानों पर रोली छिड़क कर तिजोरी में रखें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari