Aaj Ka Good Luck (16th June 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 07:38 AM (IST)
Aaj Ka Good Luck (16th June 2026): 16 जून 2026, मंगलवार होने के कारण मंगल और हनुमान जी की उपासना विशेष फलदायी मानी जाती है। आज लाल मसूर, गुड़, लाल फल या लाल वस्त्र का दान करना शुभ माना जाता है। शाम के समय हनुमान चालीसा का पाठ और किसी जरूरतमंद की सहायता करना दिन के शुभ प्रभाव को बढ़ाने वाला माना जा सकता है। साहस, सेवा और सकारात्मक सोच आज का यही सबसे बड़ा गुडलक है।
आज का लकी मंत्र
ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः
मेष
रुके हुए कार्यों में गति और सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं।
उपाय: किसी जरूरतमंद को जल, फल या भोजन का दान करें।
वृषभ
धन और पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मधुर संवाद से नए संपर्क बनेंगे। महत्वपूर्ण बातचीत आपके पक्ष में जाएगी।
उपाय: किसी जरूरतमंद को मीठा भोजन कराएं।
मिथुन
आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। नई नौकरी के ऑफर आने के संकेत हैं।
उपाय: पक्षियों को दाना और गाय को हरा चारा खिलाएं।
कर्क
साहस और निर्णय क्षमता बढ़ेगी लेकिन भावनात्मक संतुलन बनाकर रखें। मानसिक शांति और पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी।
उपाय: माता-पिता या बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
सिंह
आज प्रतिष्ठा बढ़ेगी और समाज में नई पहचान बनेगी। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। योजनाओं में सफलता मिलेगी।
उपाय: हरे पौधों को जल दें।
कन्या
कार्यों में आ रही बाधाएं कम हो सकती हैं, अपना आत्मबल मजबूत रखें। रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय: घर में कपूर और घी का दीपक जलाएं।
तुला
अनुशासन में रहकर कोई भी काम करने से संबंधों से मधुरता और सहयोग मिलेगा। जीवन में आगे बढ़ने के मनचाहे अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: सफेद मिठाई का दान करें।
वृश्चिक
विरोधियों पर मनोबल की बढ़त महसूस होगी। हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल होगी। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
उपाय: किसी विद्यार्थी को अध्ययन सामग्री भेंट करें।
धनु
भाग्य का सहयोग मिलेगा, अतीत में की गई मेहनत के उम्मीद से अधिक अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। किसी पुराने रोग से राहत मिल सकती है।
उपाय: मेहनत का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा लेकिन कठिन परिश्रम के बाद।
मकर
नई योजनाओं में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं लेकिन शत्रुओं से सावधानी रखें। पार्टनरशिप के कार्यों में अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे।
उपाय: काले तिल का दान करें।
कुंभ
आज का दिन चमत्कारी साबित होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। नौकरी-बिजनेस में बंपर लाभ मिलेगा। शुभ समाचार मिलेगा।
उपाय: पक्षियों के लिए घर की छत पर पानी रखें।
मीन
आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ-साथ मन की एकाग्रता और सकारात्मकता बढ़ेगी। नए विचार जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे।
उपाय: भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करें।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari