Aaj Ka Good Luck (26th May 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2026 - 10:19 AM (IST)

Aaj Ka Good Luck (26th May 2026): आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा और नए अवसर लेकर आया है। राशि अनुसार बताए गए उपाय करने से ग्रहों की शुभता बढ़ सकती है और जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग खुल सकता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार नियमित पूजा, मंत्र जाप और दान करने से नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का गुडलक और आसान उपाय।

मेष: किसी भी क्षेत्र में चल रही चुनौतियां खत्म होंगी। व्यापार में वित्तीय सहायता मिलने का चांस है।
गुडलक उपाय: कांसे के लोटे से तुलसी पर जल चढ़ाएं।

वृष: बिजनेस और नौकरी में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। संतान की शादी की बात पक्की होगी।
गुडलक उपाय: भगवान विष्णु पर पीला चंदन चढ़ाएं।

मिथुन: नौकरी-रोजगार में चल रहा विवाद समाप्त होगा। थोड़ी मेहनत से हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा।
गुडलक उपाय: श्री कृष्ण को माखन का भोग लगाएं।

कर्क: असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा, जिससे खुशी मिलेगी। फोन द्वारा खुशखबर मिलेगी।
गुडलक उपाय: किन्नर को मीठा पान खिलाएं।

सिंह: नौकरी या व्यापार में प्रगति होगी। धन से संबंधित मामलों को लेकर सावधान रहना होगा।
उपाय: कन्याओं को फल दान करें।

कन्या: विदेश जाने का प्लान पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कोई अजनबी जीवन में मसीहा बनकर आएगा।
उपाय: छोटी बच्चियों को भोजन करवाएं।

तुला: वर्क प्लेस पर टीम का साथ भरपूर मिलेगा। पारिवारिक कारणों से व्यवसाय में चल रही समस्या समाप्त होगी।
उपाय: भगवान कृष्ण की आराधना करें।

वृश्चिक: नौकरी अथवा व्यापार में प्रगति का अवसर मिलेगा। प्रॉपर्टी में चल रहा विवाद समाप्त होगा। लॉटरी से मुनाफ़ा हो सकता है।
उपाय: पक्षियों के लिए मूंग रखें।

धनु: आय के साधन बढ़ेंगे। पारिवारिक कार्यों में धन खर्च होगा। धार्मिक स्थान की यात्रा का सौभाग्य मिलेगा।
उपाय: तुलसी पर घी का दीपक करें।

मकर: बिज़नसमैन व स्टूडेंट्स को विदेशों से अच्छी खबर मिलने के योग हैं। समय भाई-बहनों के लिए शुभ रहेगा प्रेमी संग शाम की डेट कामयाब होगी।
उपाय: ब्राह्मण को मिश्री दान करें।

कुंभ: नौकरी से संबंधित कार्यों को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी भी कार्य को पूरा करने में अधिक समय लगेगा लेकिन काम बढ़िया होगा।
उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी पत्र चढ़ाएं।

मीन: निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। गुप्त धन की प्राप्ति के योग हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी।
उपाय: गौ माता को हरी घास खिलाएं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News