Aaj Ka Good Luck (25th April 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 07:19 AM (IST)

Aaj Ka Good Luck (25th April 2026) : आज का दिन बहुत खास रहने वाला है। हिंदू मास वैशाख, तिथि नवमी नक्षत्र अश्लेशा रहेगा, आज का योग है गण्ड और करण कौलव। आज के खास दिन पर सूर्य मेष राशि में रहेंगे और चंद्र कर्क राशि में रहेंगे। आज का खास पर्व सीता नवमी है। आज माता सीता को सिंदूर अर्पित करें और उसमें से थोड़ा सिंदूर वैवाहिक स्त्रियां अपनी मांग में भरें।

आज का गुडलक
आज सीता नवमी के खास अवसर पर माता सीता और प्रभु श्री राम की पूजा करें और उनके मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से दोनों खास कृपा बनी रहेगी और जीवन में सुश-शांति बनी रहेगी। 

मेष राशि वालों आपका दिन बढ़िया रहेगा। जो व्यवसाय online फूड में डील करते हैं,उन्हें मुनाफा हो सकता है। जीवनसाथी को आप अपने मन की कोई बात सकते हैं। सेहत के मामले में जरा सावधानी बरतें। 
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

वृष राशि वालों आपकी मुलाकात आज बेहद उत्साही लोगों से होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जीवनसाथी को आप कोई Surprise Gift दे सकते हैं। सेहत भी ठीक रहेगाी। 
उपाय- 

मिथुन राशि वालों आज कारोबार में नुकसान हो सकता है। जो लोग निवेश करने की सोच रहे हैं ठहर जाएं,आपके पैसे फंस सकते हैं। घर में बच्चों से आपको मान-सम्मान मिलेगा। सेहत की बात करें तो किसी पुराने रोग से निजात मिल सकती है।  
उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं। 

कर्क राशि वालों आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी,जिससे आपके  सोचे हुए काम पूरे होने के योग हैं। अविवाहितों का विवाह आज तय हो सकता है। बिजनेस पार्टनर से आपको धन लाभ हो सकता है। सेहत के मामले में भी दिन अच्छा है।
उपाय- विष्णु जी के मंदिर जाएं। 

सिंह राशि वालों आज आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाने की पूरी कोशिश करेंगे तो फायदा होगा। आज कोई बड़ा काम करने से पहले घर में बुजुर्गों की राय लें। यात्रा की वजह से थकान महसूस करेंगे। 
उपाय- गणेश जी के मंदिर जाएं। 

कन्या राशि वालों आज आपके विचार लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव का मन बन सकता है। बिना मतलब के खर्चों पर नियंत्रण रखें,तो बेहतर होगा। मित्र की सलाह मददगार साबित हो सकती है। दांतों में दर्द की समस्या होगी।
उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें। 

तुला राशि वालों आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आप family के साथ shopping पर भी जा सकते है। आपकी लाइफ में नए व्यक्ति की entry भी हो सकती है। बाहर का खाना खाने से परहेज रखें,वरना सेहत बिगड़ सकती है।
उपाय- माता-पिता की सेवा करें।

वृश्चिक राशि वालों आपका दिन शुभ होगा। व्यापार में आपको मित्रों का सहयोग मिल सकता है। पार्टनर के साथ मजाक करके अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर व्यवस्था बनी रहेगी। सेहत के मामले में भी दिन अच्छा है। 
उपाय- शिव जी के मंत्रों का जाप करें। 

धनु राशि वालों आपका दिन उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है। Private कर्मचारियों को नौकरी खोने का खतरा बना रहेगा। घर पर किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। ज्यादा सोचने के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

मकर राशि वालों आपका दिन उलझनों  से भरा रह सकता है। घर के कार्यो को लेकर मन परेशान रह सकता है। आज आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिलने घर आ सकता है,जो की आपके लिए मददगार साबित होगा। सिर दर्द की समस्या होगी..
उपाय- शिव परिवार की पूजा करें।

कुंभ राशि वालों आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। बच्चे माता –पिता की घर में मदद करेंगे। इस राशि की महिलाएं को पिछली बातें को भूलकर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। सेहत भी बिगड़ने के आसार हैं।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि वालों आज का दिन सामान्य ही रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिए नए तरीके से काम करने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों को किसी महत्वपूर्ण विषय में जानकारी दे सकते हैं। सेहत की बात करें तो दिल के रोगों से ग्रस्त मरीजों का ध्यान रखें ।
उपाय- लक्ष्मी जी को कमल का फूल अर्पित करें। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News