Aaj Ka Good Luck (24th April 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 01:12 AM (IST)

Aaj Ka Good Luck (24th April 2026) आज का गुडलक: हिंदू वैदिक ज्योतिष के अनुसार, दिन की शुरुआत अगर सही दिशा और उपायों के साथ की जाए, तो ग्रहों की स्थिति को अनुकूल बनाया जा सकता है। 24 अप्रैल 2026 का दिन कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक का गुडलक और आज के विशेष उपाय।

Common Good Luck Tips for All गुडलक के लिए क्या करना चाहिए? 
आज सुबह उठकर सबसे पहले अपनी हथेलियों के दर्शन करें (कराग्रे वसते लक्ष्मी)।
घर से निकलते समय थोड़ा सा गुड़ खाकर और पानी पीकर निकलें।
नकारात्मक विचारों से बचें और उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) को साफ रखें।

मेष: स्टार्स की चाल ऐसा बता रही है की जॉब के लिए नया ऑफर मिल सकता है। अपने काम पर ध्यान दें, सक्सेस मिलेगी। मित्रों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। पढ़ाई पर ध्यान दें।

वृष: ग्रह नक्षत्र ऐसा संकेत दे रहे हैं की जानते-बुझते गलती कर बैठेंगे, सावधान रहें। बिजनेस में सक्सेस मिलेगी। किसी से झगड़ा करने की बजाय कोम्प्रोमाईज़ करके चलें। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन: सितारे ये इशारा कर रहे हैं की छोटी-सी बात पर मित्र नाराज हो सकते हैं। बड़ा लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे। जॉब के लिए दिए गए इंटरव्यू में सफलता मिलेगी।  हड़बड़ी में नुकसान हो सकता है। 

कर्क: सितारों की चाल बता रही है, टाइम पर काम पूरा करने के चक्कर में सेहत खराब हो सकती है। आप जिनसे मिलने जा रहे हैं, उनसे मुलाकात हो सकती है। फंसा हुआ धन मिल सकता है।

सिंह: ग्रहों की चाल ये बता रही है की मन में जो बात है उसे कह दें, टेंशन दूर होगी। पुराने दोस्त मिलेंगे। जरूरी काम भूलने से बॉस नाराज हो सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी।

कन्या: समय ये संकेत दे रहा है की घर के बड़ों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। अपनी गलती छिपाने के लिए झूठ बोलना पड़ सकता हैं। बड़ों से डांट पड़ सकती है। पर्सनल प्रॉब्लम खत्म होंगी।

तुला: सितारों की चाल बता रही है की बाय चांस अर्जेंट वर्क आने से बाहर जाना पड़ सकता है। नए सौदे मिलेंगे। जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लें, नुकसान हो सकता है। जिद पर अड़ना मेंटल स्ट्रेस देगा।

वृश्चिक: प्लेनेटरी पोजीशन से ऐसा प्रतीत होता है की इग्ज़ैम में सक्सेस को लेकर चिंतित रहेंगे। नए ऑफर को आगे बढ़कर स्वीकारें, लाभ मिलेगा। बनाए गए प्लान में बदलाव संभव हैं। दोस्त से स्पेशल गिफ्ट मिलेगा।

धनु: ग्रह गोचर ऐसा इशारा कर रहे हैं, जिस काम में हाथ डालने की कोशिश कर रहे हैं, वह नुकसान पहुंचाएगा। अपनी गलती के लिए शर्मिंदा होना पड़ सकता हैं। दुश्मनों से सावधान रहें। दोस्तों की हेल्प करने से रिश्तों में मिठास आएगी।

मकर: कालचक्र ऐसा संकेत दे रहा है की लंबे समय से जिस चीज़ की इच्छा थी, वह मिलने से खुशी मिलेगी। कुछ भी खाने-पीने से पहले विशेष सावधानी बरतें। किसी का मेहमान बनकर खूब मौज करेंगे। दुश्मनों से सतर्क रहें, परेशानी हो सकती है।

कुंभ: प्लैनेट्स की स्थिति बता रही है, किसी की हेल्प करनी पड़ सकती है। मित्रों से किया वादा तोड़ने से दुखी रहेंगे। नए कांटेक्ट से लाभ मिलेगा। जॉब चेंज करने की सोचेंगे।

मीन: ग्रहों-नक्षत्रों की स्थिति ऐसा दर्शाती है पेंडिंग पड़े काम मित्रों के सहयोग से पूरे होंगे। पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक मामले सुलझने से राहत मिलेगी। पार्टनरशिप का ऑफर एक्सेप्ट कर लें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News