Uttarakhand news: उत्तराखंड में भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत
punjabkesari.in Saturday, Aug 12, 2023 - 07:59 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
देहरादून (प.स.): उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर फाटा क्षेत्र के तरसाली में भूस्खलन के मलबे के नीचे दबकर 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम ने गुरुवार रात भूस्खलन के मलबे में एक कार के दबे होने की सूचना मिलने पर बचाव एवं राहत अभियान चलाया।
हालांकि बारिश के कारण अभियान चलाने में दिक्कतें आईं और शुक्रवार सुबह बारिश रुकने के बाद बोल्डरों को हटाए जाने पर कार में से 5 शवों को निकाला गया।
