1st Mangla Gauri Vrat:  पहला मंगला गौरी व्रत आज, इन उपायों से अपने वैवाहिक जीवन की नकारात्मकता को करें दूर

punjabkesari.in Tuesday, Jul 23, 2024 - 06:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

1st Mangla Gauri Vrat: 22 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है। जिस तरह सावन का सोमवार भगवान शिव को समर्पित होता है। उसी तरह सावन में पड़ने वाला मंगलवार मां पार्वती को समर्पित होता है। इस दिन को मंगला गौरी व्रत के नाम से जाना जाता है और आज सावन महीने का पहला मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। आज के दिन सुहागिनें वैवाहिक जीवन की नकारात्मकता को दूर करने के लिए व्रत रखती हैं। इसके अलावा जो लड़कियां अपना मनचाहा वर पाने के लिए इच्छुक हैं उनके लिए आज का दिन बहुत ही अहमियत रखता है। मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए मां गौरी ने भी इसी व्रत को किया था। तो चलिए जानते हैं आज के दिन कौन से उपाय करने चाहिए।

PunjabKesari  1st Mangla Gauri Vrat

Remedies for early marriage शीघ्र विवाह के लिए उपाय
जल्द विवाह करने के रास्ते में अगर किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो आज के दिन एक मिट्टी का खाली पात्र बहते जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आपकी सारी परेशानियां जल्द ही खत्म हो जाएंगी। इस उपाय को करने से जल्द ही शादी के योग बनने लगते हैं।

To attain happiness in married life शादीशुदा जीवन में सुखों की प्राप्ति के लिए
वैवाहिक जीवन की खुशियां अगर किसी जगह खो गई हैं तो आज के दिन किसी जरूरतमंद को शहद का दान कर दें। इसके बाद विधि-विधान के साथ भगवान शिव की आरधना करें। ऐसे करने के बाद आपको जल्द ही पॉजिटिव रिजल्ट देखने को मिलेंगे।

PunjabKesari  1st Mangla Gauri Vrat

To get the blessings of Lord Shiva and Mother Parvati भगवान शिव और मां पार्वती की कृपा प्राप्त करने के लिए
आज के जो व्यक्ति व्रत रख कर पूजा करने के बाद ब्राह्मणों को भोजन करवाता है। उसके जीवन की सारी परेशानियां भगवान शिव की कृपा से दूर हो जाती हैं।

Worship Belpatra today आज करें बेलपत्र की पूजा
भगवान शिव की खास व्यक्तियों की लिस्ट में आने के लिए मां पार्वती की पूजा करने बहुत ही आवश्यक है। यदि आप आज के दिन ब्रह्म मुहूर्त में बेलपत्र की पूजा करते हैं तो दोनों का भरपूर आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है।
 

PunjabKesari  1st Mangla Gauri Vrat


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News