आप का राशिफल- 15 फरवरी, 2020

punjabkesari.in Saturday, Feb 15, 2020 - 10:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज 15 फरवरी, 2020 शनिवार फाल्गुन कृष्ण तिथि सप्तमी (सायं 4.30 तक) तथा तदोपरांत तिथि अष्टमी। विक्रमी सम्वत् : 2076, फाल्गुण प्रविष्टे: 3, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1941, दिनांक : 26 (माघ), हिजरी साल: 1441, महीना: जमादि उल्सानी, तारीख: 20, सूर्योदय: 7.14 बजे, सूर्यास्त: 6.10 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: विशाखा (15 फरवरी दिन-रात तथा 16 को प्रात: 5.09 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र अनुराधा। योग: वृद्धि (दोपहर 2.05 तक) तथा तदोपरांत योग ध्रुव। चंद्रमा तुला राशि पर (रात 11.19 तक) तथा तदोपरांत वृश्चिक राशि पर प्रवेश करेगा। अपना आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करें यहां। 
PunjabKesari, 15 february 2020 rashifal, Kundli tv, Horoscope, daily horoscope, Saturday horoscope, punjab kesari, horoscope news in hindi, zodiac signs, rashifal in hindi, rashifal, astrology in hindi, jyotish shastra, jyotish gyan
पर्व, दिवस तथा त्यौहार : श्रीनाथ उत्सव। 
दिशा शूल: पूर्व एवं ईशान दिशा के लिए। राहू काल: प्रात: नौ से साढ़े दस बजे तक। 

श्री नाथ उत्सव के अलावा आज कालाष्टमी तथा शबरी जयंती का पर्व मनाया जाएगा। प्रत्येक वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शबरी जयंती मनाई जाती है। जो इस वर्ष 15 फरवरी को पड़ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने अपने अनन्य भक्त शबरी के जूठे बेर खाए थे, जिससे न केवल भक्त शबरी को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी, बल्कि उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम राम के साक्षात् दर्शन भी हुए थे। ग्रंथों में शबरी के बारे में जो वर्णन मिलता है उसके मुताबिक भील समुदाय से संबंध रखने वाली शबरीका नाम श्रमणा था। ऐसी किदवंती है कि जब शबरी विवाह योग्य हुईं, तो उनके पिता और भीलों के राजा ने शबरी का विवाह भील कुमार से तय किया। उस समय विवाह के समय जानवरों की बलि देने की प्रथा दी, जिसका शबरी ने पुरजोर विरोध किया और जानवरों की बलि प्रथा को समाप्त करने के लिए उन्होंने विवाह नहीं की।
PunjabKesari, 15 february 2020 rashifal, Kundli tv, Horoscope, daily horoscope, Saturday horoscope, punjab kesari, horoscope news in hindi, zodiac signs, rashifal in hindi, rashifal, astrology in hindi, jyotish shastra, jyotish gyan


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News