लोग तब तक आपको Value नहीं देंगे, जब तक इस भाव को करोगे Ignore

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2024 - 05:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

12th house in astrology: जिस बर्तन में छेद होता है वो बर्तन कभी पूरा भर नहीं पाता है और यह बात बर्तन के लिए नहीं कही गई है यह बात आपके जीवन के लिए कही गई है। हमारी जन्म कुंडली में एक ऐसी ऊर्जा होती है जिसको हम लीकेज की ऊर्जा बोलते हैं और ये लीकेज की ऊर्जा जब ज्यादा एक्टिव हो जाती है तो हमारी कोशिशें ,किस्मत लीक होना शुरू हो जाती है। अगर आपके पैसे से जुड़ी हुई है न कमाते रहिए कभी जोड़ नहीं पाएंगे। यह लीकेज की ऊर्जा अगर रिश्तों से जुड़ी हुई है तो जो मर्जी कर लीजिए फिर भी आपके रिश्ते नहीं बन पाएंगे। लीकेज की ऊर्जा है आपके बर्थ चार्ट में 12वें घर से जुड़ी होती है। बर्थ चार्ट में 12 घर होते हैं। हर घर की एक अपनी एनर्जी होती है जो फर्स्ट हाउस है यह आपकी पर्सनालिटी को बताता है। सेकंड हाउस आपके धन को बताता है। छठा घर आपकी सेवाओं को बताता है। ठीक वैसे ही 12वां घर है यह आपके जीवन में चीजें जो हैंआपके हाथ से निकलेंगी, कैसे आपके जीवन से जो ऊर्जा का क्षय होता है, यह किस तरह से होगी यह 12वां घर बताता है। 12वें घर में अगर सूर्य आ जाता है तो इंसान को पर्पस ऑफ लाइफ पता नहीं चलता। 12वें घर में अगर चंद्रमा आ जाता है तो ऐसा इंसान डिस्टर्ब स्लीप्स रहती हैं, उसका थॉट प्रोसेस बहुत ही ज्यादा अजीब बन जाता है। बृहस्पति 12वें घर में आ जाए तो ऐसे लोग एक चीज छोड़ के अलग-अलग चीजें सीखते रहते हैं। 12वें घर में शुक्र होता है अच्छा माना जाता है लेकिन यह शुक्र अगर कहीं से पीड़ित हो जाए तो  रिश्तों में ट्रबल  मिलनी शुरू हो जाती है और अगर राहु 12वें घर में हो तो ऐसे इंसान के मन में एक चाहत बहुत हो होती है कि किसी न किसी तरह से रातों रात कुछ पा लिया जाए। 12वें घर का राहु कई बार ऐसा भी करता है कि 2 मिनट में ही डिसीजन ऐसा ले लेता है, जो इंसान को कंगाल तक कर देता है। 12वें घर में केतु हो तो हर चीज से डिटैच करवा देता है। 12वें घर में मंगल हो तो ऐसा इंसान एकदम से इंपल्सिव बिहेवियर रख देता है। 12वें घर में इस तरह से जो सारे प्लेनेट हैं ये अपनी-अपनी तरह से अपनी एनर्जी को डिप्लीट कर देते हैं। आपके 12वें घर में जो भी राशि है उसका स्वामी ही 12वें घर का लॉर्ड होता है। अब यह 12वें घर का लॉड आपके बर्थ चार्ट में जहां पर भी होगा  उस घर के प्रति इंसान को लीकेज मिलनी शुरू हो जाती है। 

PunjabKesari 12th house in astrology

12वें घर का लॉर्ड अगर बर्थ चाट के तीसरे घर में हो तो भाइयों-बहनों की वजह से इंसान के अपने ही लोगों से नेटवर्क न बनाने की वजह से जीवन में हर जगह पर ब्लॉकेज आती चली जाती है। 12वें घर के जो लॉर्ड उनके पांचवें घर भाव से कोई न कोई संबंध रख रहे हैं। छठा घर कर्जे का घर है और 12वां घर क्या है बस चीजों को ऐसे ही जाने देना यह लोग इंपल्सिव कर्जा लेने में भी बड़े शेर हो जाते हैं। यह कर्जा लेते हुए ज्यादा सोचते भी नहीं है तो इनको इस चीज का भी ध्यान रखना है। 12वें घर का लॉड छठे घर में होगा तो बीमारियां भी ऐसी होंगी जिन पर से बूंद-बूंद करके उनका पैसा लगता भी रहे और जल्दी ठीक भी न हो।सप्तम भाव में 12वें घर का लॉर्ड हो तो जीव साथी के साथ या तो इंसान थोड़ा सा डिटैच ही रहता है बहुत ज्यादा लगाव नहीं हो पाता है। 

PunjabKesari 12th house in astrology

यह व्यापार का भी भाव होता है। 12वें घर का लॉड आठवें घर में होना आपको नया इंसान बना देती है। दसवां घर जो आपकी अथॉरिटी का है यहां पर 12वां लॉर्ड होना तो ऐसा इंसान काम तो कर करता है लेकिन औरों के लिए। उसके काम करने का तरीका थोड़ा कैजुअल हो जाता है। ऐसा इंसान हमेशा नुक्स निकालेगा कि उसकी परिस्थितियां खराब हैं।

PunjabKesari 12th house in astrology


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News