चीन ने ऑनलाइन मीडिया को खबर रिपोर्ट करने की अनुमति दी

punjabkesari.in Friday, Nov 06, 2015 - 06:55 PM (IST)

बीजिंग: चीन ने पहली बार आधिकारिक मीडिया वेबसाइटों को समाचार रिपोर्ट करने की अनुमति दी है लेकिन निजी सोशल मीडिया पोर्टलों यथा सिना को इसके दायरे से बाहर रखकर मीडिया पर एकाधिकार को बरकरार रखा है। निजी सोशल मीडिया पोर्टल सिना के लाखों उपयोगकर्ता हैं।  

समाचार वेबसाइटों के कर्मचारियों को प्रेस परिचय पत्र आज दिए गए। साथ ही ऑनलाइन मीडिया को साक्षात्कार और रिपोर्टिंग के भी अधिकार दिए गए। पीपुल्स डेली, शिन्हुआ न्यूज एजेंसी और पोर्टल फॉर तिबत समेत 14 बड़े केंद्रीय समाचार पोर्टलों के 594 संवाददाताओं के पहले समूह को साइबरस्पेस एडमिनिस्टे्रशन ऑफ चाइना एंड स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ प्रेस, पब्लिकेशन, रेडियो, फिल्म एंड टेलीविजन ने प्रेस कार्ड जारी किए।  
 
वाणिज्यिक समाचार पोर्टलों सिना और सोहू के कर्मचारियों को इसमें शामिल नहीं किया गया। उन्हें इसके दायरे से बाहर रखे जाने से मीडिया प्रतिष्ठानों और समाचारों पर सरकार का नियंत्रण बरकरार रहेगा। पिछले कुछ वर्षों में आधिकारिक मीडिया सोशल मीडिया से काफी दबाव में आई है। इसने लोकप्रियता हासिल की है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News