विमान में यात्री ने की ऐसी हरकत कि सभी की जान पड़ गई खतरे में

punjabkesari.in Sunday, Jul 26, 2015 - 08:44 PM (IST)

बीजिंग: दक्षिणी चीन में विमान के उतरने से ठीक पहले एक व्यक्ति ने विमान में आग लगाने का प्रयास किया, हालांकि चालक दल के सदस्यों और सह-यात्रियों ने उसे पकड़ लिया और हादसा टल गया। विमान में 100 से ज्यादा लोग सवार थे। ताइच्यो से 95 यात्रियों और चालक दल के नौ सदस्यों को लेकर जुआनच्यो जा रहे शेनझेन एयरलाइंस के विमान जेडएच9648 के उतरने से पहले एक पुरुष यात्री ने सीट में आग लगाने तथा तोडफ़ोड़ करने का प्रयास किया। 
 
विमान दोपहर करीब एक बजे उतरने का प्रयास कर रहा था। सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने विस्तृत जानकारी दिए बगैर बताया, चालक दल के सदस्यों और अन्य यात्रियों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया। लेकिन चीन की सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में अधजली सीट और धुएं से काला पड़ा आपातकाल निकास द्वार दिख रहा है। शिन्हुआ की खबर के अनुसार, इस हंगामें में दो यात्रियों को चोटें आई हैं जिससे विमान में अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया है। चीनी अधिकारियों ने घटना की बहतु कम सूचना जारी की है। 
 
चीनी विमानों में हाल में हुई विभिन्न घटनाओं जैसे आपातकाल निकासी द्वार खोल देना, यात्रियों में आपस में तथा चालक दल के सदस्यों के साथ झगड़े आदि की श्रृंखला में यह ताजा घटना है। विमान उतरने के बाद गुआनच्यो हवाई अड्डे के अधिकारियों ने फुर्ती से सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को तुरंत बाहर निकाला।  खबर के अनुसार, हवाई अड्डे से उड़ान सेवाएे शुरू हो गयी हैं और मामले की जांच की जा रही है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News