चाणक्य नीति: ऐसे व्यक्ति का आश्रय लेकर रहें सुरक्षित

punjabkesari.in Sunday, Oct 09, 2016 - 04:37 PM (IST)

महान आचार्य चाणक्य ने मौर्य साम्राज्य की स्थापना करके अखण्ड भारत का निर्माण किया था। आचार्य चाणक्य एक बड़े दूरदर्शी विद्वान थे। चाणक्य जैसे बुद्धिमान, रणनीतिज्ञ, चरित्रवान व राष्ट्रहित के प्रति समर्पित भाव वाले व्यक्ति भारत के इतिहास में ढूंढने से भी बहुत कम मिलते हैं। चाणक्य के अनुसार व्यक्ति के जीवन में दु:ख अौर सुख आते रहते हैं। जीवन में आ रही परिस्थितियों में अच्छे से तालमेल बैठाने से खुशहाल जीवन यापन किया जा सकता है। चाणक्य के अनुसार ताकतवर व्यक्ति का साथ होने पर व्यक्ति सुरक्षित रहता है।

 

अग्निवद्राजानमाश्रयेत्।

 

भावार्थ: जो राजा अग्नि के समान तेजस्वी हो, वीर हो, समृद्ध हो, उसी का आश्रय लेना चाहिए, तभी विकास और सुरक्षा की संभावना हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News