चाणक्य की इस बात पर करें अमल, नहीं देखना पड़ेगा असफलता का मुख

punjabkesari.in Sunday, Aug 21, 2016 - 02:55 PM (IST)

अर्थशास्त्र के रचियता आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन से प्राप्त अनुभवों का संकलन किया था, जिसे दुनिया चाणक्य नीति के नाम से जानती है। चाणक्य नीति की ज्यादातर बातें सिर्फ आदर्श से प्रभावित नहीं हैं, उनमें यथार्थ की स्पष्ट झलक है। इन नीतियों का पालन करने से हम कई परेशानियों से बच सकते हैं। चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को अपने आस-पास के साथ-साथ अपने शत्रुअों के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए, जिससे वह प्रत्येक कार्य में सफल होंगे। 

 

अरिप्रयत्नमभिसमीक्षेत्। 

 

व्याख्या: शत्रुओं के प्रयत्नों की समीक्षा करते रहना चाहिए क्योंकि जो राजा अपने शत्रु राजा की गतिविधियों पर पूरी तरह नजर रखता है, वह कभी असफल नहीं हो सकता। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News