हैरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Mar 05, 2021 - 12:52 AM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील राज) : हैरोइन लेकर आ रहे युवक को पुलिस ने सैक्टर-22 स्थित मिल्क बूथ के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जम्मू निवासी माणिक के रूप में हुई। तलाशी के दौरन उससे 7 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है। सैक्टर-17 थाना पुलिस ने माणिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

सैक्टर-17 थाना प्रभारी राम रत्न शर्मा के नेतृत्व में सैक्टर-22 चौकी इंचार्ज नवीन पुलिस टीम के साथ गश्त कर रही थी। जब पुलिस टीम सैक्टर-22 के मिल्क बूथ के पास पहुंची तो सामने से आ रहा युवक वापस जाने लगा। ए.एस.आई. रमेश ने युवक को रुकने का इशारा किया तो युवक ने जेब से प्लास्टिक का लिफाफा निकालकर फैंक दिया। पुलिस टीम ने आरोपी माणिक को गिरफ्तार कर नीचे गिरा लिफाफा उठाया तो उसमेें हैरोइन थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

ashwani

Recommended News

Related News