261 ग्राम हैरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Oct 20, 2021 - 08:05 PM (IST)

चंडीगढ़, (संदीप): क्राइम ब्रांच ने हैरोइन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान नवीन के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसके पास से 261 ग्राम हैरोइन बरामद करने का दावा किया है। सैक्टर-39 थाना पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर नवीन को गिरफ्तार किया है। 

 

जानकारी अनुसार फैस्टीवल सीजन के मददेनजर क्राइम ब्रांच की टीम मंगलवार रात सैक्टर-37 स्थित सिनेमा के समीप पैट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान टीम ने एक युवक को आते हुए देखा। पुलिस को देख हाथ में थैला लेकर जा रहे युवक ने जल्दी वहां से जाने का प्रयास किया। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ दूरी पर जाकर उसे रोक लिया और थैले की तलाशी ली। थैले में फलों के नीचे पुलिस को एक लिफाफा मिला जिसे खोल कर देखने पर पुलिस को 261 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।

 

सैक्टर-39 थाना पुलिस ने जांच के आधार पर नवीन के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दिल्ली से सस्ते दामों पर हैरोइन लाकर यहां चंडीगढ़ में खासे दामों पर बेचता था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajesh K Dharwal

Recommended News

Related News