जमानत पर बाहर आई महिला कैदी से चार महीने तक रेप, तबीयत खराब हुई तो निकली गर्भवती

punjabkesari.in Sunday, Jul 21, 2019 - 10:14 AM (IST)

पंचकूला(चंदन): जेल से एक महिला कैदी को जमानत पर ले जाकर 4 महीने तक ब्लैकमेल कर रेप करने का मामला सामने आया है। जेल में पीड़िता की तबीयत खराब हुई तो अस्पताल में खुलासा हुआ कि वह गर्भवती है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एक महिला सहित तीन लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू  कर दी है।

फोटो खींच कर ब्लैकमेल करते रहे आरोपी
महिला ने सैक्टर-5 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह अंबाला जेल में 20 साल की कैद काट रही है। जेल में उसकी पहचान पिंजौर की रहने वाली महिला से हुई, जो पहले से किसी केस में यहां बंद थी। कुछ समय वह महिला जेल से बाहर आ गई और उसने पीड़ित महिला की जमानत करवा ली। उसके बाद महिला उसे अपने साथ अपने पिंजौर स्थित घर ले आई। यहां पर उसका पति जाकिर और उसका रिश्तेदार सकील रहता। 

एक दिन पीड़िता घर पर अकेली थी। इसी दौरान जाकिर और सकील ने उसके साथ रेप किया और उसकी फोटो खींच कर उसे ब्लैकमेल करने लगे। इस तरह से आरोपियों ने महिला को चार महीने तक हवस का शिकार बनाया। जब पीड़िता ने उस महिला ने इस बारे में वह धमकाने लगी और जान से मारने की धमकी देने लगी। 

तीनों के खिलाफ दी शिकायत
जमानत के कुछ महीनों बाद पीड़ित महिला फिर अंबाला जेल भेज दी गई। जेल में एक दिन उसकी तबीयत खराब हो गई और उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद महिला ने तीनों के खिलाफ महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News