निगम का बिल्डिंग इंस्पैक्टर व क्लर्क 6000 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 18, 2023 - 08:48 PM (IST)

चंडीगढ़,(रमनजीत सिंह): पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान नगर निगम लुधियाना में तैनात बिल्डिंग इंस्पैक्टर विशाल रामपाल और क्लर्क गुरविंद्र सिंह गुरी को 2 किस्तों में 6 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप अधीन गिरफ्तार किया है। विशाल रामपाल का अब नगर निगम अमृतसर में तबादला हो गया है। विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपियों के विरुद्ध यह केस मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन में दर्ज करवाई ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता जुगल किशोर निवासी हैबोवाल लुधियाना ने आरोप लगाया कि उक्त आरोपियों ने उसकी जायदाद की एन.ओ.सी. जारी करने के एवज में 2 किस्तों में रिश्वत के तौर पर 6000 रुपए लिए हैं।

 

 

 

शिकायतकर्ता ने कहा था कि उक्त दोनों ने इस एवज में 15,000 रुपए की मांग की थी परंतु सौदा 6000 रुपए में तय हुआ था। शिकायतकर्ता ने इस संबंधी हुई बातचीत अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर ली थी। प्रवक्ता ने कहा कि लुधियाना रेंज की विजीलैंस यूनिट ने इस शिकायत में लगाए आरोपों की जांच की और रिश्वत की मांग करने और रिश्वत लेने के लिए तथ्य सही पाए जाने के उपरांत नगर निगम लुधियाना के उपरोक्त मुलाजिमों के खिलाफ विजीलैंस थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार का मुकद्दमा दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और कल लुधियाना की अदालत में पेश किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Related News