अकाली नेता कोल्यांवाली के गिरफ्तारी वारंट जारी

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2019 - 12:37 PM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब प्रकाश सिंह बादल के नजदीकी अकाली नेता दियाल सिंह कोल्यांवाली की जमानत बीते दिनों मोहाली अदालत द्वारा डिसमिस किए जाने के बाद विजीलैंस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी हुई है। 

बता दें कि सुबार्डीनेट सर्विसिज सिलैक्शन बोर्ड के पूर्व मैंबर तथा पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज निगम लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन अकाली नेता दियाल सिंह कोल्यांवाली इस समय जमानत पर चल रहा था। उसके खिलाफ दर्ज केस में विजीलैंस ने दो अन्य धाराएं शामिल कर दी थीं, जिसके विजीलैंस ने अदालत में 15 मार्च को उसकी जमानत का विरोध किया था। अदालत ने उसकी जमानत डिसमिस कर दी थी। अब अदालत ने कोल्यांवाली के गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर दिए हैं। यह गिरफ्तारी वारंट 12 तक जारी कर दिए गए हैं। 

विजीलैंस द्वारा दायर की गई एप्लीकेशन के बाद जारी किए गए हैं। कोल्यांवाली को कुछ दिन पहले अदालत द्वारा कुछ तकनीकी दलीलों के अधार पर जमानत दे दी गई थी। उसके वकील का कहना था कि विजीलैंस द्वारा उसके खिलाफ राजनीतिक रंजिशबाजी के चलते केस दर्ज किया गया है। विजीलैंस ने इस केस में 60 दिनों के अंदर अंदर चालान भी पेश नहीं किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News