बोलैरो गाड़ी चोरी करने वाले दो काबू

punjabkesari.in Friday, Dec 25, 2020 - 11:14 PM (IST)

पंचकूला, (चंदन) : पुलिस थाना सैक्टर-20 एस.एच.ओ. महावीर सिंह और उनकी टीम ने बोलैरो गाड़ी चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दीपक शर्मा रैली सैक्टर-12 व अनमोल अरोड़ा ढकौली निवासी के रूप में हुई है।

 

पुलिस के अनुसार शिकायतकत्र्ता राजू राय जीरकपुर ने सैक्टर-20 थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 20 सितम्बर को रात 8 बजे घर जा रहा था। ढकौली से पहले सैक्टर-20 एरिया में गाड़ी को खाली जगह में पार्क कर दिया। जब कुछ देर बाद आकर देखा तो गाड़ी वहां नहीं थी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikram Thakur

Recommended News

Related News