दो लोगों को मिली जिंदगी, किडनी हुई ट्रांसप्लांट

punjabkesari.in Friday, Dec 06, 2019 - 01:07 PM (IST)

चंडीगढ़ (पाल) : चार दिन पहले ऑर्गन डोनेशन के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए हैल्थ मिनिस्ट्री से सम्मानित पी.जी.आई. में वीरवार को 22 साल के एक युवक के ऑर्गन दो जरुरतमंद लोगों में ट्रांसप्लांट किए गए। इस साल का पी.जी.आई. का यह 29वां ब्रेन डैड ऑर्गन ट्रांसप्लांट रहा। परिवार अंबाला का रहने वाला है। 

 

22 साल का सुनील कुमार 21 नवम्बर को बाइक से काम पर जा रहा था, जिस वक्त बैलेंस बिगडऩे से उसकी टक्कर सड़क पर खड़े रोड रोलर से हो गई। सुनील का सिर रॉड पर लगने से वह मौके पर भी बेहोश हो गया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए लोकल अस्पताल ले जाया गया। सिर में इतनी गंभीर चोटें लगी थी कि उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। 

 

24 घंटे के अंदर सुनील को पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया था। 14 दिन वैंटीलेटर पर रहने के बावजूद पी.जी.आई. में भी सुनील की हालत में कोई सुधार नहीं हो पा रहा था। इसके बाद डाक्टरों ने 2 दिसम्बर को सुनील को ब्रेन डैड डिक्लेयर कर दिया। 

 

रोटो टीम ने परिवार से ओर्गन डोनेशन के बारे में पूछा को परिवार से इस मुश्किल वक्त में साहस दिखाते हुए बेटे के ऑर्गन डोनेट करने का फैसला लिया। सुनील को दोनों किडनी दो जरूरतमंद मरीजों को ट्रांसप्लांट की गई है जिनकी हालत बहुत ही ज्यादा नाजुक थी। डाक्टरों के मुताबिक जिन मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट की गई है वह अपनी जिंदगी के आखिरी दिनों में थे ऐसे मेें उन्हें एक नया जीवनदान मिला है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News