हैरोइन और प्रतिबंधित इंजैक्शन समेत दो काबू

punjabkesari.in Wednesday, Oct 03, 2018 - 07:56 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): हैरोइन और प्रतिबंधित इंजैक्शन सप्लाई करने वाले दो युवकों को क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग जगह नाके लगाकर दबोच लिया। धनास के नवीन सूद से 25 ग्राम हैरोइन और लुधियाना के मंजीत सिंह के 50 प्रतिबंधित इंजैक्शन बरामद हुए। सैक्टर-11 और 34 थाना पुलिस ने नवीन सूद और मंजीत सिंह के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
 

डी.एस.पी. क्राइम पवन कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि धनास निवासी नवीन सूद हैरोइन सप्लाई करने जा रहा है। क्राइम ब्रांच ने सैक्टर-25 रैली ग्राऊंड के पास उसे दबोच लिया। सैक्टर-45 स्थित गऊशाला के  पास लुधियाना के मंजीत सिंह को दबोचा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News