युवतियों की कार में जबरन बैठ छेड़छाड़ करने वाले दो गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Aug 21, 2017 - 08:15 PM (IST)

चंडीगढ़, (संदीप): लड़कियों की कार में जबरन बैठ कर उनके अपहरण का प्रयास और छेड़छाड़ करने के आरोप में सैक्टर-11 थाना पुलिस ने रोपड़ निवासी राजिंदर सिंह और तरन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजिंदर को सुबह मौके से दूसरे को शाम को काबू किया।

 दोनों रोपड़ से चंडीगढ़ में घूमने के लिए आए थे। एस.पी. ऑपरेशन रवि कुमार ने बताया कि सुबह करीबन 4.30 बजे 2 युवतियां नाइट फूड स्ट्रीट में खाना खाने पहुंची थी। खाना खाने के बाद जैसे ही वे अपनी कार में सवार होकर घर की तरफ जाने लगी तो इसी समय 2 युवक आए और जबरन उनकी कार में बैठ गए। युवकों ने उन्हें सैक्टर-17 बस स्टैंड तक छोडऩे के लिए कहा।

 दोनों युवतियां डर गईं और वे कार लेकर सैक्टर-17 बस स्टैंड पहुंची। यहां पहुचने पर युवकों ने कार से उतरने से इंकार करते हुए उनके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। इस बीच एक युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। नाइट चैकिंग पर तैनात डी.एस.पी. यशपाल विनायक, पी.सी.आर. और सैक्टर-17 थाना पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मौके पर एक आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने राजिंदर को जिला अदालत में पेश जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। सोमवार शाम तक पुलिस ने दूसरे आरोपी तरन को गिरफ्तार कर लिया। राजिंदर ने बी.टेक की है और वह फर्नीचर का कारोबार करता है। तरन ने हाल ही में इलैक्ट्रिकल में डिप्लोमा पूरा किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News