पी.यू. के चांसलर ने किया चंडीगढ़ वैल्फेयर ट्रस्ट का शुभारंभ

punjabkesari.in Tuesday, Jan 18, 2022 - 01:46 PM (IST)

मोहाली, (नियामियां): चंडीगढ़ शहर का समग्र विकास सुनिश्चित करके सामाजिक न्याय और जनकल्याण के लिए चंडीगढ़ वैल्फेयर ट्रस्ट का शुभारंभ किया। चंडीगढ़ वैल्फेयर ट्रस्ट अपनी तरह का पहला ट्रस्ट है, जो चंडीगढ़ शहर के चौतरफा विकास के लिए समर्पित भावना के साथ काम करेगा। चंडीगढ़ वैल्फेयर ट्रस्ट का उद्देश्य शहर को स्वच्छता, शिक्षा, अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग, स्वास्थ्य सहित सभी पहलुओं में अग्रणी बनाना है। चंडीगढ़ वैल्फेयर ट्रस्ट का शुभारंभ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर और ट्रस्ट के फ ाऊंडर सतनाम सिंह संधू ने किया। इस मौके सी.जी.सी. प्रैजीडैंट डॉ. रशपाल सिंह धालीवाल, चंडीगढ़ वैल्फेयर ट्रस्ट की गवर्निंग बॉडी के मैंबर सुनील कुमार और ट्रस्ट की गवर्निंग बॉडी के मैंबर रामपाल धीमान विशेष तौर पर मौजूद रहे। 

 


संधू ने कहा कि चंडीगढ़ देश का पहला आधुनिक शहर है और दुनिया के उन कुछेक शहरों में से एक है, जो एक प्रसिद्ध आर्किटैक्चर और सांस्कृतिक विकास में सामंजस्य स्थापित करते हुए आधुनिकीकरण में सफल रहा है। यह एन.जी.ओ. शहर की प्रतिष्ठा को बहाल करने और बढ़ाने और भारत के अन्य शहरों के लिए विकास के मॉडल के रूप में चंडीगढ़ को फिर से स्थापित करने और दुनिया के शहरों के बीच अपनी स्थिति को शीर्ष पायदान पर लाने का प्रयास करेगा। यह ट्रस्ट सभी के लिए काम करेगा। 

 

 

कई राज्यों के लोग रहते हैं यहां
संधू ने कहा कि यहां कई पृष्ठभूमियों के लोग रहते हैं। शहर को विभिन्न भाषाओं, संस्कृतियों, रीति-रिवाजों और विभिन्न पृष्ठभूमियों के लोगों की सभ्यताओं से लाभ हुआ है। शहर की साक्षरता दर 86 फीसदी और 53 फीसदी कामकाजी आबादी और 38 फीसदी युवाओं के साथ लोग शहर का समग्र विकास सुनिश्चित कर दुनिया में अलग पहचान बनाने और इस शहर के सौंदर्यीकरण को प्रेरित करने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News