विदेश में युवको को गलत तरिके से बंधक बना परिवार से फिरौती वसुलने वाले अंतराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश

punjabkesari.in Wednesday, Jan 25, 2023 - 06:50 PM (IST)

मोहाली, (संदीप): बिना पैसे लिए पहले युवको को विदेश लेकर जाने व बाद में उन्हें इंडोनेशिया और मलेशियां जैसे देश में जबरन बंधक बना उनके परिवार से लाखों रूपए की फिरौती वसुलने वाले अंतराष्ट्रीय गिरोह का मोहाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह की 2 महिला सदस्यों सहित कुल 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

 

 

आरोपियों की पहचान जालंधर की रहने वाली बलदीश कौर, गुरजीत सिंह और गुरदासपुर के रहने वाले साहिल, सोमराज और वीना के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जें से से 2.13 करोड़ की नकदी, 33 लाख का सोना, 4 कारे व 7 मोबाइल किए बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जें से अभी तक 33 युवको को सुरक्षित इंडिया बुला उनके परिवार को सौंपने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने इस गिरोह के 11 अन्य सदस्यों की पहचान कर ली है जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। वही दुसरी तरफ अपने बच्चों को अपने बीच पाकर खुश हुए परिवार ने एस.एस.पी. डॉ. संदीप कुमार गर्ग व उनकी पूरी टीम का धन्यवाद व्यक्त किया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के साथ ही उनके शिकार हुए कई लोगों के सामने आने की संभावना है। इस गिरोह का शिकार बने लोगों की सुविधा के लिए एस.एस.पी. की तरफ से 2 मोबाइल नंबर भी जारी किए है जिन पर कॉल कर आप अपने साथ किए गए धोखे के बारे में पुलिस को बता सकते है।

 

 

 

बिना पैसे लिए पहले भेजते थे विदेश में, इस कारण से लोग आसानी से बन जाते थे शिकार 
एस.एस.पी. संदीप गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस गिरोह के सदस्य बेहद ही शातिराना अंदाज में काम करते है। गिरोह में 2 टीमें काम करती है एक टीम तो लॉकल रहते हुए लोगों को झांसा देकर अपना शिकार बनाती थी जबकि दुसरी टीम इंडोनेशिया या मलैशियां में इन युवको को पहुचा कर उन्हें वहां बंधक बना परिवार से फिरौती वसुल करती थी। पंजाब के विभिन्न एरियों में सक्रिय टीम के सदस्य ट्रवल एजेंट के तौर पर भोलेभाले लोगों के सम्पर्क में आते थे। उन्हें कहते थे कि वह उनके बेटे को मैकसीकों भेज देगें और इस काम का पैसा भी बेटे के विदेश जाने के बाद ही करना होगा। यही कारण है कि बिना पैसे के बेटे को मैकसीकों जैसी जगह पर भेजने की बात को ध्यान में रखते हुए ही लोगों इन लोगों के झांसे में आ जाते थे। इसके बाद टीम इन युवकों को मैक्सीको भेजने की बात कहते हुए इन्हें इंडोनेशियां ले जाती थी। यहां ले जाने के बाद इन युवकों के ग्रुप को एक जगह पर बंधक बना कर रखा जाता था। फिर इन युवकों को बुरी तरह से टार्चर करते हुए इनसे जबरन इनके परिवार से बात करवाते हुए उनसे यह बुलाया जाता था कि वह मैक्सीकों पहुच चुके है। यह सुनते ही परिवार की खुशी का ठिकाना नही रहता था और एंजेंट द्वारा मांगें गए 30 से 40 लाख रूपए तुरंत एजेंट द्वारा बताए गए बैंक खातों में जमा करवा देेते थे। कुछ ही दिन बाद जब युवक वापिस अपने घर लौट कर आपबीती सुनाता तो कही जाकर इस पूरे गिरोह की करतूत का पता लगता था।

 

 

 

किंगपिन की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी 
एस.एस.पी. ने बताया कि गिरोह के सरगना सन्नी कुमार और जसवीर सिंह इंडोनेशियां और मलैशियां में पहुचने पर युवको का अपहरण कर उन्हें जबरन अपना बंधक बना कर रखते है और युवको के परिवार से उन्हें वापिस भेजने के बदले में 40 लाख रूपए प्रति युवक फिरौती मांगते है। यह पैसा पंजाब में बैठे उनके एजेंट बलदीश कौर, वीना, साहिल, सोम राज, गुरजीत सिंह, सोनियां, अभिषेक, मलकीत सिंह, टोनी, भुपिंदर सिंह संदीप और सुमन को दे दो। जिसके बाद पीडि़त के परिवार पैसे इन एंजेंटों को दे देते थे। अभी तक की जांच में सामने आया कि आरोपी अभी तक सैकंडो युवकों को अपना शिकार बना उनके परिवारों से करोडों रुपए वसुल चुके है।

 

 

33 युवको को सुरक्षित पहुचाया गया है घर 
एस.एस.पी. ने बताया कि हाल ही में कुछ दिन पहले ही पुलिस के पास इस तरह की शिकायत आई थी जिसके बाद पुलिस ने इस विषय में बलौंगी और सदर खरड़ थाना में केस दर्ज किया था। पुलिस ने अभी तक इस तरह की धोखाधड़ी के शिकार हुए करीब 33 युवकों को सुरक्षित पापिस उनके घरों तक पहुचाया है।

 

 

आरोपियों की जायदाद व बैंक खातों की जांच में जुटी है पुलिस 
बताया गया कि सभी आरोपियों की जायदाद व उनकी बैंक खातों के बारे में पुछताछ की जा रही है जिससे पता लगाया जा सके वे अभी तक कितने लोगों के साथ कितने करोड़ा की धोखाधड़ी कर चुके है।

 

 

 

आरोपियों के टार्चर की कहना पीडि़त की जुबानी 
हरियाणा के रहने वाले नवजोत ने बताया कि आरोपियों ने उसे मैक्सीको भेजने की बात कही थी। इसके बाद वह उसे अन्य युवकों के ग्रुप के साथ इंडोनेशियां लेकर पहुए गए। यहां पर उसे बंधक बना कर रखा गया उसके साथ जमकर मारपीट की गई। उससे गन प्वाइंट पर लेकर उससे उसके परिवार को कॉल करवाई गई। कॉल करने के बाद जवजोत से जबरन यह बुलवाया गया कि वह सुरक्षित और बेहद आराम से मैक्सीकों पहुच गया है। इसके बाद उसके परिवार से विभिन्न बैंक खातों में 40 लाख रूपए मंगवा लिए गए थे। जो परिवार पैसे नही देते थे तो उनके बच्चें को और अधिक तंग करने की धमकी देते हुए उनसे जबरन लाखों रूपए बतौर फिरोती मांग लिए जाते थे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News