फर्जी पासपोर्ट और हथियारों सहित तीन युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Oct 08, 2019 - 09:41 AM (IST)

मोहाली (राणा): सी.आई.ए. स्टाफ मोहाली की टीमों ने कुराली और डेराबस्सी में लूट की वारदातों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे तीन लोगों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके दो पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान कुराली निवासी अमनदीप सिंह, करनाल निवासी संग्राम सिंह और राहुल के रूप में हुई है। इन पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

 

आरोपी अमनदीप सिंह पर 3 मई, 2012 को असला एक्ट के तहत मुल्लांपुर में केस दर्ज हुआ था। फरवरी, 2016 में थाना सिटी, खरड़ में उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ। मोहाली के थाना मटौर और कुराली में भी चार केस दर्ज हैं। आरोपी से 32 बोर की एक पिस्टल और दो जिंदा कारतसू बरामद हुए। संग्राम सिंह पर थाना सदर क रनाल में आम्र्स एक्ट का केस दर्ज है। उससे 32 बोर की पिस्टल और एक जिंदा कारतूस और राहुल से 32 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

 

फर्जी पासपोर्ट भी बरामद 
एस.एस.पी. ने बताया कि सी.आई.ए. मोहाली की टीम ने अमनदीप सिंह को स्विफ्ट कार समेत काबू किया। उस पर 7 केस चल रहे हैं। पुलिस ने करनाल के सैक्टर-6 निवासी संग्राम सिंह और असंध के रहाड़ा निवासी राहुल कुमार को बरवाला रोड पर काबू किया। आरोपियों पर असला एक्ट के तहत डेराबस्सी में केस दर्ज किया गया है। आरोपी अमनदीप सिंह ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई हुई थी। 

 

उसने पहले गुरजीत सिंह निवासी सदरा, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश के जाली नाम और पते पर फर्जी पासपोर्ट बनाया हुआ था। उसने पहले अपने नाम-पते पर पासपोर्ट बनवाया लेकिन आपराधिक रिकॉर्ड के कारण वह विदेश नहीं जा सकता था। इसी वजह से उसने जाली दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट तैयार करवाया था। पुलिस ने उससे दोनों पासपोर्ट भी बरामद कर लिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News