दिन-दिहाड़े घर में घुसे तीन लोग, एक गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Oct 10, 2019 - 11:26 AM (IST)

मोहाली (कुलदीप): मोहाली के गांव बैरोंपुर भागोमाजरा में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब अचानक एक घर में तीन अज्ञात व्यक्ति घुस आए। घर में एक महिला तथा लड़की मौजूद थी। महिला तथा लड़की ने उन्हें देखते ही शोर मचा दिया तो वे एकदम से भाग निकले। लड़की ने उनका पीछा किया तो दो व्यक्ति मौके से फरार होने में कामयाब हो गए जबकि तीसरे ने अपना रिवॉल्वर झाडिय़ों में फैंक दिया। 

 

लड़की का शोर सुन कर आस-पास के लोग इकठ्ठे  हो गए। जिन्होंने तीसरे व्यक्ति को दबोच लिया। सूचना मिलने पर सोहाना पुलिस स्टेशन से पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने पहुंचा दिया तथा पुलिस ने मौके पर से रिवॉलवर भी बरामद कर लिया। गांव भागोमाजरा में गुरुद्वारा साहिब के नजदीक प्यारा सिंह नाम का एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ रहता है। 

 

बुधवार सुबह 12 बजे पति-पत्नी घर पर थे। इसी बीच तीन व्यक्ति उनके घर आए जो कि पंजाबी बोलते थे और खुद को अमृतसर के बता रहे थे। प्यारा सिंह की पत्नी अमरजीत कौर ने बताया कि वह राधा स्वामी डेेरे को मानते हैं। उसने इन व्यक्तियों को अपने गुरू भाई मानकर अंदर बिठा लिया और चाय के लिए पूछा।


 

किराए पर कमरा लेने का रचा ड्रामा
अमरजीत कौर ने बताया कि यह व्यक्ति कह रहे थे कि उन्होंने कमरा किराए पर लेना है लेकिन उसने उन्हें जवाब दे दिया। उसने उन्हें कहा कि वह उसे ऊपरी मंजिल पर कमरा दे दे। वे यह कह कर मकान की छत्त पर चले गए और फिर नीचे आ गए। उन्होंने उन्हें चाय पिलाई साथ ही कहा कि उन्हें कमरा नहीं दे सकते हैं और फिर से वहां से चले गए।

 

पति के सत्संग में जाते ही फिरलौट आए तीनों आरोपी
अमरजीत कौर ने बताया कि पति प्यारा सिंह कुछ समय बाद सत्संग चले गए। इसके बाद उक्त व्यक्ति दोबारा वहां आ गए। उनका कहना था कि उन्हें किसी ने कमरा नहीं दिया। ऐसे में वह उन्हें पानी पिला दे। उसने रसोई में आकर देखा तो कमरे में अंधेरा हो गया था। उसे लगा कि उक्त लोगों ने दरवाजे की कुंडियां लगा ली हैं। जबकि एक व्यक्ति ने हाथ में रिवाल्वर पकड़ा हुआ था। 

 

उसे उनकी नीयत पर शक हुआ तो उसने दरवाजा खोल कर शोर मचा दिया और वह तीनों फरार हो गए। मौके पर इकठ्ठे हुए लोगों ने एक को दबोच लिया। पुलिस स्टेशन सोहाना में संत सिंह, अन्नू तथा बौबी नाम के तीनों आरोपियों के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 452, 506 व अन्य कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी संत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जो कि चंडीगढ़ के किसी सरकारी विभाग में कार्यरत है। दूसरे दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News