रिश्वत लेते एस.आई. समेत तीन गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, May 15, 2018 - 11:00 AM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): सी.बी.आई. की एंटी करप्शन टीम ने सोमवार शाम इंडस्ट्रीयल एरिया थाने में तैनात सब इंस्पैक्टर, कांस्टेबल समेत तीन को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपियों में सब इंस्पैक्टर सेवा सिंह, आई.आर.बी. का कांस्टेबल सुमित और दलाल अजय शामिल हैं। सेवा सिंह पर आरोप है कि वह जब्त बाइक छोडऩे के नाम पर कालोनी नंबर-4 निवासी शिकायतकर्ता मुन्ना से पांच हजार रुपए मांग रहा था। 

 

 जबकि कांस्टेबल रिश्वत की सैटिंग करवाने में लगा था। रिश्वत के 5 हजार रुपए अजय ने सब इंस्पैक्टर के कहने पर अपने पास रखे थे। सी.बी.आई. ने मुन्ना की शिकायत पर सेवा सिंह समेत 3 परभ्रष्टाचार की धाराओं के तहत का केस दर्ज कर लिया है। 


8 हजार मांगे, 5 हजार में हुआ सौदा तय
मुन्ना ने सी.बी.आई. को शिकायत दी थी कि इंडस्ट्रीयल एरिया थाने के सब इंस्पैक्टर सेवा सिंह ने बाइक जब्त कर ली थी। जब वह सब इंस्पैक्टर के पास गया तो उन्होंने बाइक छोडऩे से मना कर दिया। सेवा सिंह ने कहा कि आठ हजार लगेंगे तभी बाइक छोड़ी जाएगी। शिकायतकत्र्ता ने एस.आई. से कहा कि उसके पास इतने पैसे नहीं हैं, जिस पर एस.आई. ने बाइक छोडऩे से मना कर दिया। 

 

मुन्ना ने एस.आई. के साथ तैनात आई.आर.बी. के कांस्टेबल सुमित से संपर्क किया और मामला 5 हजार रुपए में तय हो गया। पुलिसकर्मियों से पैसे मांगने से परेशान मुन्ना ने शिकायत सी.बी.आई. को दी। सी.बी.आई. ने मुन्ना से एस.आई. को कॉल करवाई और 5 हजार देने की जगह के बारे में जानकारी हासिल की। एस.आई. ने मुन्ना को पैसे लेकर पुलिस स्टेशन इंडस्ट्रीयल एरिया बुलाया। 

 

सोमवार शाम 5 बजे सी.बी.आई. ने सब इंस्पैक्टर को पकडऩे के लिए पुलिस स्टेशन के बाहर ट्रैप लगाया। जैसे ही शिकायतकत्र्ता एस.आई. सेवा सिंह, कांस्टेबल सुमित से मिला तो उन्होंने पैसे अजय को देने को कहा। मुन्ना ने पैसे उसे दिए और फिर सी.बी.आई. ने अजय से पैसों की रिकवरी कर आरोपी सब इंसपैक्टर और कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News